Surya Grahan Live: साल का आखिरी सूर्यग्रहण खत्म, रिंग ऑफ फायर की तरह दिखा सूर्य
भारत में सूर्यग्रहण खत्म हो चुका है। वहीं दुनियाभर में सूर्यग्रहण दोपहर को 1.35 बजे खत्म होगा। भारक में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक देश के विभिन्न हिस्सों में अद्भुत सूर्यग्रहण के नजारे देखने को मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सूर्यग्रहण देखा। हलांकि वह घने बादलों की वजह से इसे ठीक तरह से नहीं देख पाए। दक्षिण के राज्यों केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में जहां सूर्यग्रहण के दौरान बनने वाला कंकण दिखाई दिया। वहीं बाकी के राज्यों में सूर्यग्रहण खंडग्रास के रूप में नजर आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
गंगा में स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सूर्य ग्रहण का नजारा देखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सूर्य ग्रहण का नजारा देखा। उन्होंने ट्विटर हैंडल से तस्वीरें शेयर की हैं।PM Modi tweets,"Like many Indians, I was enthusiastic about #SolarEclipse. Unfortunately, I could not see Sun due to cloud cover but I did catch glimpses of eclipse in Kozhikode & other parts on live stream. Also enriched my knowledge on the subject by interacting with experts." pic.twitter.com/s97rELVuMW
— ANI (@ANI) December 26, 2019
इस ग्रहण को रिंग ऑफ फायर नाम दिया गया है
एरीज के वैज्ञानिक शशिभूषण पांडे ने बताया कि एन्यूलर सूर्यग्रहण की विशेषता यह होती है कि इसमें चंद्रमा सूर्य की परिधि के अलावा शेष भाग को ढक लेता है, जिससे केवल इसकी परिधि दिखाई देती है, जो एक आग के छल्ले की तरह नजर आती है, इसीलिए इस ग्रहण को रिंग ऑफ फायर नाम दिया गया है।जानें राशियों पर क्या रहेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव
गाजियाबाद में अर्धचंद्र की तरह दिखा सूर्यग्रहण
छपरा में अर्धचंद्र की तरह दिखा सूर्यग्रहण
दुबई में दिखा रिंग ऑफ फायर
दुबई में रिंग ऑफ फायर के आकार वाला सूर्यग्रहण दिखाई दे रहा है।Solar eclipse witnessed in Dubai. #SolarEclipse https://t.co/rBM3tCDaTv pic.twitter.com/y9jmsR85lu
— ANI (@ANI) December 26, 2019
चेन्नई में दिखा अद्भुत सूर्यग्रहण
तमिलनाडु के चेन्नई में साल का आखिरी सूर्यग्रहण दिखने लगा है।Tamil Nadu: Solar eclipse witnessed in Chennai pic.twitter.com/7cDz6NSgmc
— ANI (@ANI) December 26, 2019
अहमदाबाद में दिखा सूर्यग्रहण
गुजरात के अहमदाबाद में सूर्यग्रहण दिखना शुरू हो गया है।Gujarat: Solar eclipse witnessed in Ahmedabad. pic.twitter.com/EpUqIDWOpD
— ANI (@ANI) December 26, 2019
कोच्चि में सूर्यग्रहण
केरल के कोच्चि में सूर्यग्रहण को देखा जा सकता है।Kerala: Solar eclipse begins; latest visuals from Kochi. pic.twitter.com/qdt0O52ZiX
— ANI (@ANI) December 26, 2019