Surya Grahan Live: साल का आखिरी सूर्यग्रहण खत्म, रिंग ऑफ फायर की तरह दिखा सूर्य
{"_id":"5e0424a48ebc3e87f117fa3f","slug":"solar-eclipse-2019-live-updates-know-the-time-and-date-in-india-last-surya-grahan-of-year","type":"live","status":"publish","title_hn":"Surya Grahan Live: साल का आखिरी सूर्यग्रहण खत्म, रिंग ऑफ फायर की तरह दिखा सूर्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 26 Dec 2019 11:25 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:25 AM IST
खास बातें
भारत में सूर्यग्रहण खत्म हो चुका है। वहीं दुनियाभर में सूर्यग्रहण दोपहर को 1.35 बजे खत्म होगा। भारक में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक देश के विभिन्न हिस्सों में अद्भुत सूर्यग्रहण के नजारे देखने को मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सूर्यग्रहण देखा। हलांकि वह घने बादलों की वजह से इसे ठीक तरह से नहीं देख पाए। दक्षिण के राज्यों केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में जहां सूर्यग्रहण के दौरान बनने वाला कंकण दिखाई दिया। वहीं बाकी के राज्यों में सूर्यग्रहण खंडग्रास के रूप में नजर आया।
विज्ञापन
रिंग ऑफ फायर की तरह दिख रहा है सूर्यग्रहण
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
10:57 AM, 26-Dec-2019
गंगा में स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला
सूतक लगने के साथ ही काशी में मंदिरों के कपाट देर शाम को बंद हो गए। वहीं बाबा विश्वनाथ के मंदिर के कपाट सुबह 6 बजे बंद हो गए और साढ़े पांच घंटे तक श्रद्धालु बाबा के दर्शन से वंचित रहेंगे। इस दौरान काशी में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर न्यास के अनुसार ग्रहण के दिन भोग आरती में फलाहार अर्पित किया जाएगा। बुधवार को रात में शृंगार आरती में बाबा को फलाहार अर्पित किया गया। मां गंगा की भोर की आरती को भी 11:30 बजे से कर दिया गया है।
10:41 AM, 26-Dec-2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सूर्य ग्रहण का नजारा देखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सूर्य ग्रहण का नजारा देखा। उन्होंने ट्विटर हैंडल से तस्वीरें शेयर की हैं।PM Modi tweets,"Like many Indians, I was enthusiastic about #SolarEclipse. Unfortunately, I could not see Sun due to cloud cover but I did catch glimpses of eclipse in Kozhikode & other parts on live stream. Also enriched my knowledge on the subject by interacting with experts." pic.twitter.com/s97rELVuMW
— ANI (@ANI) December 26, 2019
विज्ञापन
10:32 AM, 26-Dec-2019
इस ग्रहण को रिंग ऑफ फायर नाम दिया गया है
एरीज के वैज्ञानिक शशिभूषण पांडे ने बताया कि एन्यूलर सूर्यग्रहण की विशेषता यह होती है कि इसमें चंद्रमा सूर्य की परिधि के अलावा शेष भाग को ढक लेता है, जिससे केवल इसकी परिधि दिखाई देती है, जो एक आग के छल्ले की तरह नजर आती है, इसीलिए इस ग्रहण को रिंग ऑफ फायर नाम दिया गया है।10:28 AM, 26-Dec-2019
जानें राशियों पर क्या रहेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव
काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अनुसार ग्रहण के बाद मंदिर खुलने पर 11 बजकर 30 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक मध्याह्न भोग आरती होगी। ज्योतिषाचार्य पं. दीपक मालवीय के अनुसार पौष माह में पड़ने वाला सूर्यग्रहण बदलाव का महाविकट अवसर साथ लेकर आ रहा है। धनु राशि में छह ग्रहों का योग वातावरण को भययुक्त बना रहा है। इस पर सूर्यग्रहण इस दुर्योग को अधिक उग्र करेगा। पौष माह में पड़ने वाला सूर्य ग्रहण ब्राह्मण, विद्वानों एवं शासक वर्ग के लिए शुभ नहीं माना गया है।
10:26 AM, 26-Dec-2019
गाजियाबाद में अर्धचंद्र की तरह दिखा सूर्यग्रहण
गाजियाबाद में इस तरह दिखा सूर्यग्रहण
- फोटो : Amar Ujala
09:42 AM, 26-Dec-2019
छपरा में अर्धचंद्र की तरह दिखा सूर्यग्रहण
छपरा में सूर्यग्रहण
- फोटो : social media
विज्ञापन
विज्ञापन
09:06 AM, 26-Dec-2019
दुबई में दिखा रिंग ऑफ फायर
दुबई में रिंग ऑफ फायर के आकार वाला सूर्यग्रहण दिखाई दे रहा है।Solar eclipse witnessed in Dubai. #SolarEclipse https://t.co/rBM3tCDaTv pic.twitter.com/y9jmsR85lu
— ANI (@ANI) December 26, 2019
08:53 AM, 26-Dec-2019
चेन्नई में दिखा अद्भुत सूर्यग्रहण
तमिलनाडु के चेन्नई में साल का आखिरी सूर्यग्रहण दिखने लगा है।Tamil Nadu: Solar eclipse witnessed in Chennai pic.twitter.com/7cDz6NSgmc
— ANI (@ANI) December 26, 2019
08:42 AM, 26-Dec-2019
अहमदाबाद में दिखा सूर्यग्रहण
गुजरात के अहमदाबाद में सूर्यग्रहण दिखना शुरू हो गया है।Gujarat: Solar eclipse witnessed in Ahmedabad. pic.twitter.com/EpUqIDWOpD
— ANI (@ANI) December 26, 2019
08:41 AM, 26-Dec-2019
कोच्चि में सूर्यग्रहण
केरल के कोच्चि में सूर्यग्रहण को देखा जा सकता है।Kerala: Solar eclipse begins; latest visuals from Kochi. pic.twitter.com/qdt0O52ZiX
— ANI (@ANI) December 26, 2019