फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Social media user slammed Priya for accusing her boyfriend of trying to run her over with a car

IAS के बेटे पर प्रेमिका को मारने का आरोप!: सोशल मीडिया बंटा- किसी ने आरोपी से मांगी सफाई, कोई लड़की के साथ

Sat, 16 Dec 2023 03:42 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 16 Dec 2023 03:42 PM IST
सार

कुछ लोगों ने महिला का समर्थन करते हुए ब्यूरोक्रेट के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, तो वहीं कुछ ने महिला के आरोपों पर सवाल उठाया है और कहा है कि मामले में लड़के का बयान भी सामने आना चाहिए।

विज्ञापन
Social media user slammed Priya for accusing her boyfriend of trying to run her over with a car
priya singh - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र में एक महिला ने वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट के बेटे पर खुद के साथ मारपीट और गाड़ी से कुचलने की कोशिश का आरोप लगाया है। इस मामले ने तूल तब पकड़ा, जब महिला ने इंस्टाग्राम में पूरी घटना को लेकर पोस्ट किया। हालांकि, इस खबर के सुर्खियों में आने के साथ ही महिला की पोस्ट पर भी कई कमेंट्स आए हैं। इनमें कुछ लोगों ने महिला का समर्थन करते हुए ब्यूरोक्रेट के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, तो वहीं कुछ और लोगों ने महिला के आरोपों पर सवाल उठाया है और कहा है कि मामले में लड़के का बयान भी सामने आना चाहिए।

विज्ञापन


एक हाथ से नहीं बजली ताली


इतनी सीधी तो आप भी नहीं...
एक यूजर ने लिखा मैडम पूरी कहानी बताइए आप। इतनी सीधी तो आप भी नहीं हो कि बिना आपके कुछ किए साढ़े चार साल के रिश्ते के बाद आपका प्रेमी इतना सबकुछ कर दे। अभी तो आप साफ-साफ खुद को मासूम दिखा रही हो। 
विज्ञापन




साढ़े चार साल के रिलेशन पर सवाल
एक यूजर ने प्रिया पर कई सवाल दाग दिए। उन्होंने पूछा कि चार बजे कौन सा फैमिली फंक्शन होता है? इतना ही नहीं अगर किसी ने आपको कार से टक्कर मारी, तो सिर्फ मामूली खरोंचे कैसे आईं? साढ़े चार साल के रिश्ते में एक फोटो तक नहीं डाली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर ने आगे लिखा कि आप लिख रही हैं कि वह आपको अस्पताल में देखने भी नहीं आया। अगर उसने आपको मारने की कोशिश की तो वो आपको देखने क्यों आएगा। आप यह सोच भी कैसे सकती हो? ऐसा लगता है कि कार में आपके साथ असहमति थी और आप कार से बाहर कूद गईं, यही कारण है कि केवल एक हाथ पर चोट आई। 



प्रिया के बचाव में उतरे यूजर
एक यूजर ने प्रिया का बचाव करते हुए कहा कि जो लोग लड़के का बचाव कर रहे हैं, उन्हें यह समझने की जरूरत है कि हत्या के प्रयास को किसी भी तरह सही नहीं ठहराया जा सकता है। यहां तक कि अगर लड़की ने कुछ गलत किया था, तब भी उसके ऊपर चलाने का कोई अधिकार नहीं है।


यह बेहद हास्यास्पद है
सोशल मीडिया पर एक शख्स ने कहा कि यह बेहद हास्यास्पद है कि सहानुभूति के बजाय लोग इस पर बात कर रहे हैं कि लड़की ने क्या गलत किया। आगे पूछते हुए यूजर ने कहा कि इस स्थिति को सिर्फ इसलिए अनदेखा किया जा रहा है क्योंकि दोस्त अमीर हैं।उसने एफआईआर दर्ज कराई है। मैं समझता हूं कि वह डरी हुई है कि उसके या उसके परिवार के साथ कुछ न हो जाए। क्योंकि मैंने इस तरह के लोगों को देखा है। राजनीतिक रूप से जुड़े लोगों को किसी के जीवन का कोई मूल्य नहीं है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि पूरी कहानी क्या है, पर इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है।


लोगों में संवेदनशीलता खत्म हो रही
एक यूजर ने चिंता जताते हुए कहा कि कमेंट को इस बात का सबूत है कि लोगों में संवेदनशीलता खत्म हो गई है। आगे लिखा कि क्या कोई यह नहीं देख सकता कि जिसे गोल्ड डिगर बताया जा रहा है वो आज खुद में सक्षम हैं। आप एक ऐसे व्यक्ति का बचाव कैसे कर सकते हैं जिसने जान लेने की कोशिश की है?




यहां तक कि अगर लड़की ने कुछ गलत भी किया, तो क्या लड़के की हरकत सही है? उसे सिर्फ इसलिए दोष देना कि उसने एक अमीर लड़के से प्रेम किया यह बेहद निराशाजनक है।

11 दिसंबर की घटना
पीड़िता प्रिया सिंह, एक पेशेवर ब्यूटीशियन हैं। प्रिया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात साझा की है। यह घटना 11 दिसंबर को हुई थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by PRIYA SINGH (@priyasingh_official)



पुलिस ने आरोपी अश्वजीत और दो अन्य के खिलाफ कई धाराओं के तहत कासरवडवली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed