फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Social Media : If Pakistan wants to fight the right war

सोशल मीडिया: अगर पाकिस्तान युद्ध चाहता है तो युद्ध ही सही

Sun, 18 Sep 2016 07:42 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sun, 18 Sep 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
Social Media : If Pakistan wants to fight the right war
सेना के जवान - फोटो : BBC

भारत प्रशासित कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के शिविर पर हुए हमले में 17 जवानों की मौत के बाद सोशल मीडिया पर दुख और गुस्सा जाहिर किया जा रहा है। पत्रकार विश्व मोहन (@vishwamTOI) ने ट्वीट किया, "अब कुछ कीजिए। इसे राष्ट्रीय आह्वान के रूप में लें। मासूम कश्मीरियों और जवानों को राजनीतिक चारे की तरह इस्तेमाल करना बंद करो।" वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त (@BDUTT) ने लिखा, "आतंकवादियों ने उरी में सो रहे सैनिकों को निशाना बनाकर टेंटों पर ग्रेनेड फेंके जिनसे एकदम आग लग गई। ज्यादातर हताहत इसी वजह से हैं।"

विज्ञापन



बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (@yadavtejashwi) ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा, "सर नरेंद्र मोदी जी खुफिया जानकारी होने के बावजूद 17 सैनिक मारे गए। क्या हम प्रेम पत्र भेजने के बजाए राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में कुछ सुधारात्मक कदम उठाएंगे?" मुक्केबाज विजेंदर सिंह (‏@boxervijender) ने लिखा, "17 सैनिकों के मारे जाने की बेहद दुखद खबर। परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं। उरी पर हमला हुआ है। अगर पाकिस्तान ने युद्ध को चुन लिया है तो फिर युद्ध ही सही।"
विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिकारिक अकाउंट (@INCIndia) से ट्वीट किया गया, "उरी में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में भारतीय सैनिकों की शहादत पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गहरे दुख और शोक का इजहार किया है। सोनिया गांधी ने इसे हमारी राष्ट्रीय चेतना पर हमला कहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 

"उरी हमले में भारतीय सैनिकों के अमूल्य जीवन का नुकसान

Social Media : If Pakistan wants to fight the right war
मुक्केबाज विजेंद्र सिंह का ट्वीट - फोटो : BBC

​डॉक्टर जितेंद्र सिंह (@DrJitendraSingh) ने ट्वीट किया, "उरी हमले में भारतीय सैनिकों के अमूल्य जीवन के नुकसान से परेशान हूँ। क्या राष्ट्र कभी भी ऐसे बलिदान का ऋण चुका पाएगा। "
निशांत गौतम (@TedhiLakeer) ने ट्वीट किया, श्रद्धांजलि का नाटक न कीजिए। हमारे सैनिकों का इस्तेमाल चारे की तरह किया जा रहा है। उन्हें मरवाना बंद कीजिए।

गायक अभिजीत (@abhijeetsinger) ने प्रधानमंत्री मोदी को उनका 2013 में किया गया एक ट्वीट याद दिलाते हुए लिखा, "नरेंद्र मोदी जी क्यों बर्दाश्त कर रहे हो? हमारे सैनिकों को और ताबूत क्यों? पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम फैसला लीजिए।"

2013 में किए अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा था, "भारत मुश्किल स्थिति से गुजर रहा है। चीन हमारी सीमा में घुसपैठ कर रहा है। पाकिस्तान बार-बार हमारे सैनिकों की जान ले रहा है और केंद्र कुछ नहीं कर रहा है।"

मोदी उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे और केंद्र में डॉक्टर मनमोहन के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी। पत्रकार कमलेश सिंह ने लिखा, "राजनीतिक गुस्सा एकतरफ, सेना इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। भारतीय सेना के चुने हुए स्थान और समय पर दुश्मन से बदला लिया जाएगा।"

"हमारे 17 सैनिक मारे गए और रक्षामंत्री का ट्विटर हैंडल खामोश है

Social Media : If Pakistan wants to fight the right war
ट्वीट - फोटो : BBC

गौरव पांधी (@GauravPandhi) ने ट्वीट किया, 17 जवान मारे गए हैं। अजीत डोभाल को उनके अल्पज्ञान और खतरनाक फैसलों के लिए पद से हटा दिया जाना चाहिए। इसकी कीमत हमारे जवान चुका रहे हैं।

संजय पुगालिया (@sanjaypugalia) ने लिखा, "हमारे 17 सैनिक मारे गए और रक्षामंत्री का ट्विटर हैंडल खामोश है। कम से कम राजनाथ सिंह ने तीन बार ट्वीट करके हमें उरी हमले के बारे में जानकारी तो दी।"

सिद्धार्थ मजूमदार (@mazumdar_sid) ने ट्वीट किया, "हमारे रक्षामंत्री एक मुख्यमंत्री की सर्जरी का मजाक बनाने में व्यस्त हैं और उधर पाकिस्तान ने हमारे 17 सैनिक मार दिए हैं। हमारे देश का हाल ऐसा ही है।"

वहीं पाकिस्तानी पत्रकार उमर कुरैशी (@omar_quraishi) ने ट्वीट किया, "उरी हमले के लिए भारतीय सरकार और मीडिया के पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराने का इंतजार कर रहा हूं। दिल्ली इसका इस्तेमाल सीमा पार हमलों के लिए कर सकती है।" पाकिस्तानी पत्रकार मोइन पीरजादा (@MoeedNj) ने लिखा, "उरी में हमले के बाद अब बलूचिस्तान में एक और हमले की उम्मीद कीजिए। ये कहानी ऐसे ही आगे बढती है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed