फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Snowfall on the hills of Jammu and Kashmir fog warning in Odisha

Weather: जम्मू-कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी, उत्तर भारत में गलन शुरू, ओडिशा में कोहरे की चेतावनी

Sun, 24 Dec 2023 06:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 24 Dec 2023 06:03 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के सिंथन टॉप में बर्फबारी हुई। इसके चलते सिंथन टॉप से गुजरने वाले किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग को ऐहतियातन बंद कर दिया गया है। केंद्र शासित प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय बादल छाए रहे और दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हुआ।

विज्ञापन
Snowfall on the hills of Jammu and Kashmir fog warning in Odisha
Snowfall in Gulmarg - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार हिमपात होने से पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में ठंड बढ़ गई है। हिमाचल के कई इलाकों में बारिश भी हुई है। राजस्थान में भी कुछ जगहों पर बूंदाबांदी दर्ज की गई है। हालांकि, एक दिन पहले की तुलना में शनिवार को मौसम के मिजाज में कुछ बदलाव आया और दिन में धूप खिलने के बाद तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने क्रिसमस के मौके पर पहाड़ी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है, लेकिन ओडिशा के कुछ जिलों में रविवार को घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के सिंथन टॉप में बर्फबारी हुई। इसके चलते सिंथन टॉप से गुजरने वाले किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग को ऐहतियातन बंद कर दिया गया है। केंद्र शासित प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय बादल छाए रहे और दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हुआ। श्रीनगर समेत प्रमुख जगहों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। एक दिन पहले के माइनस 3.3 डिग्री सेल्सियस की तुलना में शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अनंतनाग में भी न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री रहा, जबकि एक दिन हले माइनस 4.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था।

विज्ञापन

अटल टनल के दोनों छोर बर्फ से लकदक
हिमाचल प्रदेश में भले ही क्रिसमस पर बर्फबारी के आसार नहीं हैं, लेकिन इससे पहले प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। देश-दुनिया में प्रसिद्ध अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर शनिवार को बर्फ से लकदक हो गए हैं। इससे वाहनों के लिए अटल टनल बंद कर दी गई है। जिला कुल्लू, लाहौल-स्पीति और चंबा के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतांग दर्रा के साथ, सिस्सू, बारालाचा, कुंजम दर्रा, कोकसर सहित ऊंची चोटियों में दोपहर बाद ताजा बर्फबारी हुई। भरमौर-पांगी की चोटियों पर 12.7 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई हैं। मौसम में आए बदलाव से कुल्लू, मनाली और लाहौल घाटी में कड़ाके की ठंड बढ़ गई।

राजस्थान के फतेहपुर में तापमान 5.6 डिग्री
पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में बीते 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई। हालांकि, इससे तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की गई, बल्कि रात का तापमान दो से चार डिग्री तक बढ़ गया। मौसम विभाग के मुताबिक भीलवाड़ा, वनस्थली, जोधपुर और फलौदी में जरूर हल्की बारिश हुई है, लेकिन अगले एक हफ्ते मौसम साफ रहने का अनुमान है। सीकर जिले के फतेहपुर में सबसे कम 5.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद हनुमानगढ़ के संगारिया में आठ डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

ओडिशा में भी बढ़ी ठंड
मौसम विभाग ने ओडिशा के पुरी, गंजम, कालाहांडी और कोरापट समेत 14 जिलों में रविवार को भारी कोहरे की चेतावनी दी है। राज्य के विशेष राहत आयुक्त सत्यब्रत साहू ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है। राज्य में ठंड का प्रकोप भी बढ़ा है। प्रदेश में जी उदयगिरी सबसे ठंडा रहा और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा : बूंदाबांदी के आसार
हरियाणा में शनिवार को सुबह कोहरे का व्यापक असर रहा। बादलों का प्रभाव होने के कारण न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। ठंड बढ़ने की आशंका में राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 1 से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed