{"_id":"641435338db372a8e6072b9e","slug":"smriti-irani-target-rahul-gandhi-said-he-concern-over-his-political-lagecy-not-for-country-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Smriti Irani: स्मृति ईरानी बोलीं- 'राहुल गांधी को देश की नहीं, अपनी राजनीतिक विरासत की चिंता'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Smriti Irani: स्मृति ईरानी बोलीं- 'राहुल गांधी को देश की नहीं, अपनी राजनीतिक विरासत की चिंता'
Fri, 17 Mar 2023 03:08 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 17 Mar 2023 03:08 PM IST
सार
स्मृति ईरानी ने कहा कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव को अगर एक तरफ रख दें तो कांग्रेस को हाल के उत्तर पूर्व के चुनाव नतीजों से समझ जाना चाहिए कि देश का राजनीतिक मूड क्या है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी के विदेश में दिए बयान पर जारी हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ब्रिटेन में की गई टिप्पणी इसलिए नहीं थी कि उन्हें देश की चिंता है बल्कि उन्हें अपनी राजनीतिक विरासत की चिंता सता रही है। एक मीडिया कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी को हाल ही में उत्तर पूर्व के चुनाव नतीजे देखने चाहिए और समझना चाहिए कि देश का राजनीतिक मूड क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'कांग्रेस को देश का राजनीतिक मूड भांपना चाहिए'
स्मृति ईरानी ने कहा कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव को अगर एक तरफ रख दें तो कांग्रेस को हाल के उत्तर पूर्व के चुनाव नतीजों से समझ जाना चाहिए कि देश का राजनीतिक मूड क्या है। उत्तर पूर्व राज्यों के चुनाव में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है और कांग्रेस को इसे समझना चाहिए।
विज्ञापन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि देश में लोकतंत्र खतरे में है लेकिन असल में भारत में लोकतंत्र नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी खतरे में है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान इसलिए नहीं दिया क्योंकि उन्हें देश की चिंता है बल्कि उन्हें अपनी राजनीतिक विरासत की चिंता है। कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने ही जम्मू में कहा था कि देश में सबकुछ ठीक है।
ये भी पढ़ें- Smriti Irani: PM से नफरत अब देश के प्रति नफरत में बदली, स्मृति बोलीं- राहुल ने विदेश में भारत को बदनाम किया
राहुल गांधी के बयान पर जारी है हंगामा
बता दें कि राहुल गांधी ने हाल ही में ब्रिटेन दौरे पर अपने बयान में कहा था कि भारत में लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब संसद में विपक्ष के नेता महत्वपूर्ण मुद्दों पर बोलते हैं तो माइक बंद कर दिए जाते हैं। राहुल गांधी के इस बयान को लेकर देश में खूब हंगामा जारी है। भाजपा राहुल गांधी से उनके बयान के लिए माफी की मांग पर अड़ी है। वहीं विपक्ष अदाणी मामले पर संयुक्त संसदीय समिति का गठन करने की मांग कर रहा है। इस मुद्दे पर संसद की कार्यवाही भी संचालित नहीं हो पा रही है।