{"_id":"6411532dbab7161dc70dc4c3","slug":"rahul-gandhi-s-hatred-for-the-pm-is-now-hatred-for-nation-smriti-irani-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Smriti Irani: PM से नफरत अब देश के प्रति नफरत में बदली, स्मृति बोलीं- राहुल ने विदेश में भारत को बदनाम किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Smriti Irani: PM से नफरत अब देश के प्रति नफरत में बदली, स्मृति बोलीं- राहुल ने विदेश में भारत को बदनाम किया
Wed, 15 Mar 2023 10:47 AM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 15 Mar 2023 10:47 AM IST
सार
Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं, आपने विदेश में कहा कि आपको देश के किसी भी विश्वविद्यालय में बोलने का अधिकार नहीं है। अगर ऐसा है तो 2016 में जब दिल्ली के एक विश्वविद्यालय में 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' का नारा लगाया गया था, तो आपने इसका समर्थन किया था, वह क्या था?
विज्ञापन
स्मृति ईरानी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लंदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर कहा कि भारत का लोकतंत्र खतरे में नहीं है, लेकिन विदेश में जिस तरह के व्यवहार का उन्होंने प्रदर्शन किया, उसकी वजह से लोगों ने उनकी पार्टी को राजनीतिक विनाश के कगार पर ला दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, राहुल की पीएम नरेंद्र मोदी के लिए नफरत अब देश के प्रति द्वेष बदल गई है। उन्होंने राहुल गांधी से सदन से माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक ऐसे देश में जाकर विदेशी ताकतों का आह्वान किया, जिसका इतिहास रहा है भारत को गुलाम बनाने का। उन्होंने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाते हुए राहुल गांधी ने ये खेद व्यक्त किया कि क्यों विदेशी ताकतें आकर भारत में हस्तक्षेप नहीं करतीं।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं, आपने विदेश में कहा कि आपको देश के किसी भी विश्वविद्यालय में बोलने का अधिकार नहीं है। अगर ऐसा है तो 2016 में जब दिल्ली के एक विश्वविद्यालय में 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' का नारा लगाया गया था, तो आपने इसका समर्थन किया था, वह क्या था?
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर देश को बदनाम किया। राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का अपमान किया। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से पूछा क्या भारत को अपमानित करना लोकतंत्र है? क्या सदन के सभापति का अपमान करना लोकतंत्र है? स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत राहुल गांधी से माफी की मांग करता है।
राहुल की सदस्यता रद्द करने की मांग
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल के निष्कासन की मांग की। लोस अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में दुबे ने कहा कि वह कैंब्रिज विवि में सांसद की टिप्पणियों को लेकर उनके अवमाननापूर्ण और अशोभनीय व्यवहार पर लोकसभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों के नियम 223 के तहत नोटिस दे रहे हैं।