फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani stuck in a jam between Lucknow Kanpur spent time weaving sweaters in car

Video: लखनऊ-कानपुर के बीच जाम में फंसी स्मृति ईरानी, कार में स्वेटर बुनकर वक्त गुजारा

Sat, 22 Oct 2022 07:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 22 Oct 2022 07:49 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री का काफिल लखनऊ से कानपुर के बीच ट्रैफिक जाम में फंस गसा था। इस दौरान लगे लंबे जाम की वजह से मंत्री काफी देर तक वहीं फंसी रहीं। अपना समय काटने के लिए मंत्री ने स्वेटर बुनना शुरू किया।

विज्ञापन
Smriti Irani stuck in a jam between Lucknow Kanpur spent time weaving sweaters in car
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम/ स्मृति ईरानी

विस्तार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री अपनी कार में बैठी हुई हैं और स्वेटर बुन रही हैं। वीडियो उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री का काफिल लखनऊ से कानपुर के बीच ट्रैफिक जाम में फंस गसा था। इस दौरान लगे लंबे जाम की वजह से मंत्री काफी देर तक वहीं फंसी रहीं। अपना समय काटने के लिए मंत्री ने स्वेटर बुनना शुरू किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर खुद वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन लिखा, ज्यादा नहीं पर जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियां। इन्हीं के साथ ही जिंदगी जीने में आनंद आता है। छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढनी चाहिए। ऐसे ही लखनऊ-कानपुर के बीच ट्रैफिक जाम के दौरान कुछ इस तरह समय बिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरानी के पोस्ट पर तरह-तरह की रोचक टिप्पणियां पढ़ने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा- आजकल कोई भी ये काम नहीं करता..आपने मुझे साल 2000 के बचपन के दिन याद दिला दिए। निगम सोनाल नाम की एक अन्य यूजर ने लिखा- इस तरह ट्रैफिक दो शहरों को जोड़ रहा है.. उम्मीद है जल्द ही कोई समाधान निकलेगा।


एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर सुरेंद्र जांगर ने लिखा- इस प्रकार ऊन की सहायता से कुछ बनाने की कला ये दिखाती है कि आप किसी बड़े शहर से नहीं, अपितु गांव में पलकर ही बड़ी हुई हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- सरकारी स्कूल की टीचर की याद आ गई..खाली प्रिंसिपल का खौफ था, बाकि ऐसे ही स्वेटर बुनते थे या सब्जी काटा करते थे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed