फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani hits back after Ajay Rai indecent remarks says Misogynistic goons need new speechwriter

Smriti Irani: कांग्रेस नेता की अभद्र टिप्पणी के बाद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, दी यह नसीहत

Tue, 20 Dec 2022 01:56 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 20 Dec 2022 01:56 AM IST
सार

ईरानी पर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए अजय राय ने कहा कि वह केवल अपने 'लटके-झटके' दिखाने के लिए निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करती हैं और फिर चली जाती हैं। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और भाजपा सांसद स्मृति ईरानी को पराजित करेंगे।

विज्ञापन
Smriti Irani hits back after Ajay Rai indecent remarks says Misogynistic goons need new speechwriter
स्मृति ईरानी और राहुल गांधी। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कांग्रेस नेता अजय राय पर उनके 'लटके-झटके' वाले तंज को लेकर पलटवार किया। स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 'महिला विरोधी गुंडों' को एक नए भाषण लेखक की जरूरत है। इससे पहले सोमवार को अजय राय ने शब्दों की मर्यादा भूल कर केंद्रीय मंत्री पर व्यक्तिगत हमला किया। 

विज्ञापन


अजय राय ने ईरानी पर की अशोभनीय टिप्पणी
ईरानी पर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए अजय राय ने कहा कि वह केवल अपने 'लटके-झटके' दिखाने के लिए निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करती हैं और फिर चली जाती हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने कहा है कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और भाजपा सांसद स्मृति ईरानी को पराजित करेंगे। राय ने कहा कि ईरानी के कार्यकाल में वहां की जनता को कुछ नहीं मिला। वह सोमवार को यूपी के राबर्ट्सगंज स्थित शाही पैलेस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


अजय राय ने कहा कि प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव का परिणाम चौंकाने वाला होगा। कांग्रेस के प्रत्याशी भाजपा को भारी मतों से पराजित करेंगे। इसका सीधा प्रभाव लोकसभा चुनाव में दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक की भारत जोड़ो यात्रा को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। इससे साफ हो चुका है कि राहुल गांधी ही देश के अगले पीएम होंगे। राय ने कहा कि अमेठी गांधी परिवार की सीट है और रहेगी। राजीव गांधी, राहुल गांधी और गांधी परिवार के कई सदस्यों ने इस निर्वाचन क्षेत्र की सेवा की है। राहुल गांधी वर्तमान में लोकसभा में केरल के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्होंने लगातार तीन बार अमेठी से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मृति ने राहुल को अमेठी से लड़ने की दी चुनौती
गौरतलब है कि ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी से राहुल गांधी को हराकर अमेठी सीट कांग्रेस से छीन ली थी। अजय राय के बयान के जवाब में ईरानी ने एक ट्वीट किया जिसमें राहुल को अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से लड़ने की चुनौती दी। स्मृति ने ट्वीट में कहा, सुना है कि राहुल गांधी जी ने अपने किसी प्रांतीय नेता से अभद्र तरीके से 2024 में अमेठी से लड़ने की घोषणा करवाई है। तो क्या आपका अमेठी से लड़ना पक्का समझूं? दूसरी सीट पर तो नहीं भागेंगे? डरेंगे तो नहीं??? साथ ही उन्होंने कहा आपको और मम्मी जी को अपने महिला विरोधी गुंडों के लिए एक नया भाषण लेखक लाने की जरूरत है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed