{"_id":"63056e30fc0c4571b7666832","slug":"smart-india-hackathon-2022-pm-modi-will-address-the-students-on-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Smart India Hackathon-2022: विद्यार्थियों को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी, छात्रों को दिए जाएंगे पुरस्कार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Smart India Hackathon-2022: विद्यार्थियों को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी, छात्रों को दिए जाएंगे पुरस्कार
Thu, 25 Aug 2022 05:26 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 25 Aug 2022 05:26 AM IST
सार
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में प्रत्येक समस्या से जुड़े विवरण के विजेता को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। छात्रों को नवोन्मेष श्रेणी के तहत एक लाख रुपये, 75 हजार और 50 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2022
- फोटो : Twitter
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2022 के फाइनल में भाग लेने वाले छात्रों को आज रात आठ बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। हैकाथॉन में छात्र लोगों के दैनिक जीवन में पेश आ रहीं समस्याओं का समाधान तलाशेंगे। इसका उद्देश्य छात्रों के बीच उत्पाद संबंधी नवाचार, समस्या-समाधान और लीक से हटकर सोचने की संस्कृति विकसित करना है।
विज्ञापन
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में प्रत्येक समस्या से जुड़े विवरण के विजेता को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। छात्रों को नवोन्मेष श्रेणी के तहत एक लाख रुपये, 75 हजार और 50 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष सरकार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) के फाइनल में जगह पाने वाले छात्रों से रूबरू होंगे। इस वर्ष के हैकाथॉन में छात्र अपराध अनुमान के मॉडल के विकास, कृत्रिम बुद्धिमता एवं मशीन लर्निंग का उपयोग करके हॉटस्पॉट का नक्शा तैयार करने, पुलिस रेडियो सेट के जरिये मल्टीमीडिया डाटा का हस्तांतरण, मंदिरों के अभिलेखों की प्रकृति और देवनागरी लिपि में अनुवाद, इलाकों का उच्च क्षमता का 3डी मॉडल तैयार करना, जल्द खराब होने वाली खाद्य सामग्रियों के लिए शीत आपूर्ति शृंखला की निगरानी प्रणाली सहित अनेक समस्याओं के समाधान पर काम कर रहे हैं। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर संस्करण में 15 हजार से अधिक छात्र शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन