फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smart City Mission selected 9 more cities under program launched by PM Narendra Modi 

देश भर में स्मार्ट शहरों की संख्या 99 पहुंची, शिलांग पर जल्द केंद्र सरकार करेगी फैसला 

Fri, 19 Jan 2018 08:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Jan 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
Smart City Mission selected 9 more cities under program launched by PM Narendra Modi 
स्मार्ट सिटी (सांकेतिक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश के सहारनुपर, मुरादाबाद व बरेली के साथ 9 शहर स्मार्ट शहरों की लिस्ट में शामिल हो गये हैं। इससे देश भर में स्मार्ट शहरों की संख्या 99 पर पहुंच गयी है। केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्मार्ट सिटी मिशन के चौथे दौर की प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम का एलान किया। इसमें यूपी के तीन के अलावा बिहार, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, दादरा नगर हवेली, दमन दीव व लक्षदीव का एक-एक शहर शामिल है। 9 शहरों के विकास पर 12,824 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दस शहरों की लिस्ट जारी होनी थी। साथ ही हर राज्य का प्रतिनिधित्व भी मिशन में रखना था। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग के प्रपोजल का इंतजार किया जा रहा है। प्रस्ताव मिलने के बाद सरकार इस शहर को भी मिशन में शामिल कर लेगी। हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि इन शहरों के विकास पर 12,824 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इससे करीब 409 प्रोजेक्ट्स पूरे किया होंगे। इसका करीब 61 फीसदी हिस्सा केंद्र व राज्य खर्च करेगा। जबकि 24 फीसदी कनवर्जन, 13 फीसदी पीपीपी मॉडल से जुटाया जायेगा। पुरी ने बताया कि इसके साथ कुल 99 शहरों पर 2 लाख 3 हजार 979 करोड़ रुपये का निवेश किया जाने वाला है। 

विज्ञापन


35 लाख लोगों को मिलेगा फायदा 
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इन शहरों में रहने वाले करीब 35.3 लाख लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। इन शहरों में सिंगल कमांड सिस्टम के साथ सड़क, फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, वॉक पाथ स्मार्ट होंगे। पानी, बिजली समेत शहर का पूरा सिस्टम इको-फ्रेंडली होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूरत सबसे पहले बनेगा स्मार्ट शहर

Smart City Mission selected 9 more cities under program launched by PM Narendra Modi 
स्मार्ट सिटी - फोटो : डेमो फोटो

केंद्रीय मंत्री का दावा है कि सूरत, नागपुर, बड़ोदरा समेत करीब आठ शहरों में सिंगल कमांड सिस्टम का ढांचा तैयार कर लिया गया है। पहले तीन में यह काम कर रहा है। जबकि पुणे के कुछ हिस्से निगरानी में आ गये हैं। उम्मीद है कि अगले छह महीने में सूरत के तौर पर देश को पहला स्मार्ट शहर मिल जाये। कुछ ही महीने बाद बाकी बाकी आठ शहर भी स्मार्ट बन जायेंगे। 

सीएजी रिपोर्ट में मिशन के तहत हुये सिर्फ 8.6 फीसदी काम होने पर स्पष्टीकरण देते हुये केंद्रीय शहरी विकास मंत्री ने कहा कि शुरुआती दौर में पेपर वर्क ज्यादा था। पूरे शहर के विकास का खाका व उसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के साथ एसपीवी, पीएमसी आदि के गठन पर वक्त लगना स्वाभाविक था। 

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि फिलहाल तेजी से काम आगे बढ़ रहा है। 90 स्मार्ट सिटी में से 85 में एसपीवी बन चुकी हैं। जबकि 61 शहरों में पीएमसी का सेलेक्शन हो चुका है। 8 सिटी जल्द ही पीएमसी को हायर कर लेंगी। 90 शहरों में 20 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट या तो पूरे कर लिये गये हैं, या फिर आखिरी चरण में हैं। वहीं, 15000 करोड़ रुपये के 277 प्रोजेक्ट टेंडर प्रोसेस में है। जबकि इन शहरों में करीब 1.39 लाख करोड़ रुपये का निवेश होना है। 


आखिरी लिस्ट में चुने गये 9 शहर
-उत्तर प्रदेश के बरेली, मुरादाबाद और सहारनपुर 
-बिहार का बिहार शरीफ 
-अरुणाचल प्रदेश का इटानगर 
-तमिलनाडु का इरोड 
-दादरा नगर हवेली का सिलवासा 
-लक्षदीप का कवारती 
-दमन दीव का दीव 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed