भारतीय रेल: मार्च 2024 तक 'स्लीपर वंदे भारत ट्रेन' शुरुआत, लंबी यात्रा कर सकेंगे यात्री
Indian Railways: रेलवे चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू करेगा। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि स्लीपर कोच (शयनयान श्रेणी डिब्बे) के साथ ट्रेन रात भर लंबी यात्रा करने में सक्षम होगी। अभी जो वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं उनमें सिर्फ बैठ कर यात्रा करने वाले डिब्बे ही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू करेगा। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि स्लीपर कोच (शयनयान श्रेणी डिब्बे) के साथ ट्रेन रात भर लंबी यात्रा करने में सक्षम होगी। अभी जो वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं उनमें सिर्फ बैठ कर यात्रा करने वाले डिब्बे ही हैं, इसके चलते लंबी दूरी के स्टेशनों के बीच ये ट्रेन नहीं चलाई जाती है। इसके अलावा, भारतीय रेलवे इसी साल से एक गैर-वातानुकूलित ट्रेन भी शुरू करने वाला है।
चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) के महाप्रबंधक बीजी माल्या ने कहा कि स्लीपर कोच के साथ वंदे भारत को चालू वित्तीय वर्ष में शुरू किया जाएगा। पहली ट्रेन का निर्माण चल रहा है और मार्च 2024 में शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में कुल 16 डिब्बे होंगे। इसमें 11 एसी थ्री टायर, 4 एसी टू-टायर और 1 एसी फर्स्ट का कोच होगा। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसकी अधिकतम स्पीड 220 किमी प्रति घंटे होगी।
हालांकि, माल्या ने कहा कि यह ट्रैक पर 200 किमी की गति से चलेगी। स्वदेश निर्मित सेमी-रैपिड श्रेणी की वंदे भारत एक्सप्रेस मौजूदा समय में 25 रूटों पर चल रही है।