फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sleaze Video Case BJP and Congress leaders react on arrest of hd revanna news

Sleaze Video Case: 'महिलाओं के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं', एचडी रेवन्ना की गिरफ्तारी पर बोलीं भाजपा नेता

Sun, 05 May 2024 01:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 05 May 2024 01:18 PM IST
सार

जेडीएस नेता की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता सलीम अहमद ने कहा कि एचडी रेवन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। फिलहाल जांच जारी है। प्रज्ज्वल रेवन्ना विदेश में है।

विज्ञापन
Sleaze Video Case BJP and Congress leaders react on arrest of hd revanna news
शोभा करंदलाजे - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में पेन ड्राइव स्कैंडल के कारण राजनीति गरमाई हुई है। इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना और पोते प्रज्ज्वल रेवन्ना का नाम सामने आने के बाद से ही कर्नाटक की राजनीति में उथल पुथल मच गई। मामले की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की गई। हासन के सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना गिरफ्तारी के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया, जबकि उनके पिता एचडी रेवन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है। जेडीएस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना की गिरफ्तारी पर भाजपा एवं कांग्रेस के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री और उत्तर बंगलूरू से भाजपा उम्मीदवार शोभा करंदलाजे ने कहा, "मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला अब अदालत में जाएगा। यह मामला आगे तक जाएगा, क्योंकि महिलाओं के खिलाफ कोई भी अपराध हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।"
विज्ञापन


जेडीएस नेता की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता सलीम अहमद ने कहा, "एचडी रेवन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। फिलहाल जांच जारी है। प्रज्ज्वल रेवन्ना विदेश में है। मुझे लगता है कि उन्हें नोटिस भेजा गया है। कार्रवाई की जाएगी।"

कर्नाटक के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री ने भी दी प्रतिक्रिया
कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने कहा, "कानून अपना काम करेगा। हम चुनाव प्रचार में है, इसलिए मुझे नहीं मालूम कि उन्होंने क्या बोला। मैंने इसके बारे में नहीं पढ़ा है। मैंने सिर्फ अखबार देखा है, इसके अलावा मुझे कुछ नहीं मालूम।"

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने भी एचडी रेवन्ना की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "एचडी रेवन्ना को अपहरण के एक मामले की शिकायत के तहत गिरफ्तार किया गया है और एसआईटी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। मैं इससे ज्यादा खुलासा नहीं कर सकता, क्योंकि मुझे भी हर चीज के बारे में जानकारी नहीं है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हमने एचआईटी का गठन किया है। प्रज्ज्वल रेवन्ना को ब्लू-कॉर्नर नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है। वह जहां भी होंगे, उनका पता लगाया जाएगा। इसके बाद उन्हें यहां लाने का काम एसआईटी करेगी।"


एचडी रेवन्ना की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, "जो भी कहानी निकलकर सामने आ रही है, वह पूरी तरह से चौंकाने वाली है। न केवल कर्नाटक में बल्कि कई अन्य राज्यों में भी महिला कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। यह कुछ ऐसा है जो हमारे समाज में सबसे खराब प्रथाओं का प्रतिनिधित्व करता है। इसकड़ी सजा दी जानी चाहिए, जससे की बाद में कोई ऐसी हरकत करने का साहस न करे। इसे लेकर राजनीति करना मजाक है, क्योंकि इसमें सहयोगी पार्टी भाजपा भी शामिल है। मेरे हिसाब से कांग्रेस सरकार जो भी कर रही है वह सही है। सीएम सिद्धारमैया ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर इस व्यक्ति का राजनयिक पासपोर्ट वापस लेने और उसे न्याय का सामना करने के लिए देश वापस लाने की मांग की है।"


क्या है मामला
बता दें कि 33 वर्ष के प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ कई महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं और इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो गए। राज्य सरकार ने इस मामले में एसआईटी का गठन किया। प्रज्ज्वल कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जैसे ही सांसद से जुड़े वीडियो सामने आने लगे, वोटिंग खत्म होने के बाद वह देश छोड़कर भाग गए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed