{"_id":"62d2eabef9e0564f42189076","slug":"six-dead-71-hospitalised-in-diarrhoea-outbreak-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: दूषित जल पीने से दस्त के कारण कम से कम छह लोगों की मौत, 71 अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: दूषित जल पीने से दस्त के कारण कम से कम छह लोगों की मौत, 71 अस्पताल में भर्ती
Sat, 16 Jul 2022 10:15 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:15 PM IST
सार
11 डॉक्टरों की एक टीम ने प्रभावित गांवों का दौरा किया और पानी और रक्त के नमूने एकत्र किए और जांच के लिए भेजे। अधिकारियों ने कहा कि पानी से होने वाली बीमारी पहले मलीगुडा गांव में और बाद में अन्य गांवों में दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
रायगडा जिले की करेक्टर स्वधा देव सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के रायगडा जिले के कई गांवों में खुले स्रोतों से दूषित पानी पीने से दस्त के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 71 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
इस घटना के कारण विधानसभा में विरोध प्रदर्शन हुआ, विपक्षी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से एक बयान की मांग की। पिछले तीन दिनों में काशीपुर प्रखंड के अलग-अलग गांवों में मौतें हुई हैं।
11 डॉक्टरों की एक टीम ने प्रभावित गांवों का दौरा किया और पानी और रक्त के नमूने एकत्र किए और जांच के लिए भेजे। अधिकारियों ने कहा कि पानी से होने वाली बीमारी पहले मलीगुडा गांव में और बाद में दुदुकाबहल, टिकीरी, गोबरीघाटी, रौतघाटी और जलाखुरा गांवों में दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
कई अन्य गांवों के लोग भी दस्त से पीड़ित
उन्होंने कहा कि डांगसिल, रेंगा, हाडीगुडा, मैकांच, संकरदा और कुचिपदार गांवों में कई अन्य लोग भी दस्त से पीड़ित हैं और घर पर उनका इलाज चल रहा है।
खुले स्रोतों से पानी पीने के बाद अस्पताल में भर्ती 71 लोगों में से 46 का इलाज टिकिरी पब्लिक हेल्थ सेंटर (पीएचसी), 14 का काशीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 11 लड़कियों का थातीबार पीएचसी के एक आश्रम स्कूल में इलाज चल रहा है। एक मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे कोरापुट के एसएलएन मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया।
रायगडा की जिला कलेक्टर ने स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली
रायगडा जिला कलेक्टर स्वधा देव सिंह ने मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) डॉ लालमोहन राउतरे के साथ चिकित्सा प्रतिष्ठानों का दौरा किया और रोगियों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली।
सीडीएमओ ने कहा कि मलीगुडा के एक खुले कुएं का पानी (जहां पहली बार इस बीमारी की सूचना मिली थी) दूषित पाया गया और संबंधित अधिकारियों को गांवों के लिए पानी के वैकल्पिक स्रोतों की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। अधिकारी ने कहा कि अन्य गांवों के जल स्रोतों की भी पहचान की जाएगी और उनका उपचार किया जाएगा।
काशीपुर प्रखंड में रहा है जल जनित रोगों का इतिहास
काशीपुर प्रखंड में जल जनित रोगों का इतिहास रहा है। 2008 में डायरिया से लगभग 100 लोगों की मौत हुई थी, जबकि हैजा ने भी 2010 में लगभग 100 लोगों की जान ली थी। यह मुद्दा विधानसभा में शून्यकाल के दौरान उठाया गया था, जिसमें कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा ने पटनायक से एक बयान की मांग की थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि खाद्यान्न की कमी के कारण जंगली फल खाने के बाद मृतक को दस्त भी हो सकता है। कांग्रेस व्हिप ताराप्रसाद बहिनीपति ने दावा किया कि कई परिवारों को पीडीएस के तहत खाद्यान्न से वंचित कर दिया गया है क्योंकि उनके राशन कार्ड खो गए हैं।