{"_id":"5c9f43f9bdec22140012d8c0","slug":"singer-lata-mangeshkar-sung-a-song-on-pm-modi-poetry-lines","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की 'सौगंध मुझे इस मिट्टी की' कविता पर लता मंगेशकर ने गाया गीत ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी की 'सौगंध मुझे इस मिट्टी की' कविता पर लता मंगेशकर ने गाया गीत
Sat, 30 Mar 2019 03:54 PM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sat, 30 Mar 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वर कोकिला लता मंगेशकर
- फोटो : PTI
स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भाषण में बोली गई कविता 'सौगंध मुझे इस मिट्टी की' को अपनी आवाज दी है। भाजपा ने इस कविता को चुनाव अभियान का गीत भी बनाया है। लता मंगेशकर के यूट्यूब चैनल पर गीत शुरू होने से पहले ये पंक्तियां आती हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
अपने देशभक्ति से भरे इस गाने का वीडियो लता मंगेशकर ने ट्विटर पर शेयर भी किया है। इसमें लता मंगेशकर बोलती हैं, "कुछ दिनों पहले मैं भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र भाई मोदी जी का भाषण सुन रही थी। उन्होंने कविता की कुछ पंक्तियां कही थीं जो मुझे वास्तव में हर भारतीय के मन की बात लगी। और वो पंक्तियां मेरे मन को भी छू गईं। उसे मैंने रिकॉर्ड किया। और आज हमारे देश के वीर जवानों को और जनता को मैं समर्पित करती हूं, जय हिंद...."
सौगंध मुझे इस मिट्टी की - https://t.co/vUixy4Ch5d
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) March 30, 2019
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालाकोट स्ट्राइक के बाद राजस्थान के चुरू में आयोजित रैली में अपने भाषण के दौरान इस कविता की शुरुआती पंक्तियां सुनाई थीं।
उन्होंने कहा था, "2014 के मेरे उन शब्दों को मां भारती के वीरों को नमन करते हुए आज मैं फिर से दोहरा रहा हूं। सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं रुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा। मेरा वचन है भारत मां को। तेरा शीश झुकने नहीं दूंगा।"