फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim Flood Update Death toll rises 62 missing people found alive central team visit Himalayan state

Sikkim Flood: सिक्किम बाढ़ में अब तक 65 की मौत, 81 अब भी लापता, आज प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेगी केंद्रीय टीम

Sun, 08 Oct 2023 03:04 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 08 Oct 2023 03:04 AM IST
सार

सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) ने शनिवार को जारी ताजा बुलेटिन में कहा कि अब भी 81 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए अभियान जारी है। 
 

विज्ञापन
Sikkim Flood Update Death toll rises 62 missing people found alive central team visit Himalayan state
Sikkim flood - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हो गई। सिक्किम राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष (एसएसडीएमए) और जलपाईगुड़ी पुलिस ने बताया कि 30 शव सिक्किम और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से 35 शव बरामद हुए हैं। 81 लोग अब भी लापता हैं। 26 लोग घायल हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

विज्ञापन


एसएसडीएमए के मुताबिक, सिक्किम में शनिवार को चार और शव मिलने के बाद राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई। अब भी 81 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए अभियान जारी है। एसएसडीएमए ने शनिवार को जारी ताजा बुलेटिन में कहा कि बाढ़ से चार जिलों के 86 इलाकों में रह रहे 41,870 लोग प्रभावित हुए हैं। 1,507 घरों को नुकसान पहुंचा है। अब तक 2,563 लोगो को सुरक्षित निकाला गया है। इस समय राज्य में कुल 30 राहत शिविरों में 7,025 लोग रह रहे हैं। बाढ़ में 13 पुल ढह गए हैं।
विज्ञापन


इस त्रासदी में मरने वालों में सेना के नौ जवान भी शामिल हैं। बता दें, तीन अक्तूबर को 23 सैनिक लापता हो गए थे और उनमें से एक जवान को बचाया गया था। सेना द्वारा अन्य लापता जवानों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें विशेष रडार, ड्रोन और सेना के कुत्तों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय टीम पहुंची...
बाढ़ से नुकसान का आकलन करने शनिवार को सिक्किम पहुंची केंद्र सरकार की अंतर मंत्रालयी टीम रविवार को बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा करेगी। केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि टीम तीन दिन तक दौरा कर नुकसान का आकलन करेगी। मिश्रा राज्य के मुख्य सचिव वीबी पाठक और सरकार, सेना व अन्य संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।


टूटी सड़कों का निर्माण प्राथमिकता : सीएम
नागा (गंगटोक)। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता टूटी हुई सड़कों को बनाना और बिजली आपूर्ति बहाल करना है। बाढ़ से प्रभावित चारों जिलों में युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है। भारतीय सेना, एनडीआरएफ, पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें रात-दिन काम में लगी हैं। वह मंगन जिले के नागा में राहत शिविरों और स्थानीय लोगों से मिलने पहुंचे थे। तमांग ने कहा, अभी भी कई जगह लोग फंसे हुए हैं। उनको निकालने का प्रयास जारी है। नागा पहुंचे मुख्यमंत्री ने वहां के 34 परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देनें की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed