{"_id":"64be6008938afc4c00052dfe","slug":"sii-manufactured-bcg-vaccine-gets-export-nod-to-treat-bladder-cancer-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"SII: सीरम इंस्टीट्यूट निर्मित BCG वैक्सीन को कनाडा निर्यात की मिली मंजूरी, ब्लैडर कैंसर के इलाज में होगी मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
SII: सीरम इंस्टीट्यूट निर्मित BCG वैक्सीन को कनाडा निर्यात की मिली मंजूरी, ब्लैडर कैंसर के इलाज में होगी मदद
Mon, 24 Jul 2023 05:12 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 24 Jul 2023 05:12 PM IST
सार
सीरम इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने भारतीय औषधि नियंत्रक (डीसीजीआई) को पत्र लिखकर कनाडा में इम्यूनोथेरेपी के लिए बीसीजी वैक्सीन निर्यात करने की मंजूरी मांगी थी जिसके बाद यह अनुमति दी गई।
विज्ञापन
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया।
- फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा निर्मित बीसीजी वैक्सीन को कनाडा में निर्यात करने की मंजूरी दे दी है। इस वैक्सीन का इस्तेमाल ब्लैडर कैंसर (मूत्राशय के कैंसर) के इलाज के लिए इम्यूनोथेरेपी के रूप में किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने भारतीय औषधि नियंत्रक (डीसीजीआई) को पत्र लिखकर कनाडा में इम्यूनोथेरेपी के लिए बीसीजी वैक्सीन निर्यात करने की मंजूरी मांगी थी जिसके बाद यह अनुमति दी गई। इम्यूनोथेरेपी के रूप में बीसीजी एक लाइव फ्रीज-ड्राइड तैयारी है जो माइकोबैक्टीरियम बोविस (बैसिलस कैलमेट गुएरिन) के क्षीण स्ट्रेन से प्राप्त होती है।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि यह उत्पाद इंट्रावेसिकल इंस्टिलेशन के लिए है और सीरम इंस्टीट्यूट से 40 मिलीग्राम और 80 मिलीग्राम में उपलब्ध है। थेरेपी के हिस्से के रूप में वैक्सीन को एक कैथेटर के माध्यम से ब्लैडर (मूत्राशय) में डाला जाता है, जहां यह एक विशिष्ट अवधि तक ब्लैडर की परत में रहता है और कोशिकाओं को प्रभावित करता है और शरीर के अन्य हिस्सों को प्रभावित किए बिना कैंसर से लड़ता है।
विज्ञापन