फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Signal failure affects local trains on Western Railway Maharashtra news and update

Mumbai Local: मलाड के पास फेल हुआ मुंबई लोकल का सिग्नल; 30 से 45 मिनट देरी से चलीं ट्रेन

Tue, 13 Jun 2023 07:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 13 Jun 2023 07:57 PM IST
सार

पश्चिम रेलवे के पीआरओ ने मलाड स्टेशन के पास सिग्नल फेल होने के पीछे की वजह केबल में खराबी बताई है। उन्होंने कहा कि सिग्नल में गड़बड़ी सुबह करीब 11:45 बजे हुई थी और शाम 5:45 बजे तक सभी लाइनों पर सेवाएं बहाल कर दी गईं।

विज्ञापन
Signal failure affects local trains on Western Railway Maharashtra news and update
मुंबई लोकल ट्रेन(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में मंगलवार को सिग्नल फेल होने के कारण पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई। इसके चलते यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया कि मलाड के पास मुंबई लोकल ट्रेन का सिग्नल फेल होने के कारण पश्चिम रेलवे लाइन पर लोकल ट्रेन दोपहर से शाम तक 30 से 45 मिनट की देरी से चलीं। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन


पश्चिम रेलवे के पीआरओ ने मलाड स्टेशन के पास सिग्नल फेल होने के पीछे की वजह केबल में खराबी बताई है। उन्होंने कहा कि सिग्नल में गड़बड़ी सुबह करीब 11.45 बजे हुई थी। इसके बाद टीम ने डाउन स्लो लाइन (विरार बाउंड) को पहले ठीक कर दिया था, जिसके बाद उसे बहाल कर दिया गया। हालांकि सभी चार लाइनों पर सिस्टम को बहाल करने में लगभग छह घंटे लग गए। 
विज्ञापन


पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा कि शाम 5:45 बजे तक सभी लाइनों पर सेवाएं बहाल कर दी गईं। उन्होंने यह भी बताया कि  मुंबई मंडल के एक अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक सिग्नल की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने के लिए मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, कई यात्रियों ने ट्रेन के देर से चलने के कारण हुई असुविधाओं की शिकायत की। कुछ यात्रियों ने दावा किया कि रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ और लंबे इंतजार ने यात्रा को असहनीय बना दिया। मीरा रोड की एक निवासी ने कहा कि जिस ट्रेन में वह सवार हुई थी, उसे मीरा रोड से अंधेरी के बीच की दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया।  जबकि आम दिनों में इस यात्रा में लगभग 30 मिनट समय लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed