फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Siddaramaiah says Congress likely to announce candidates on Tuesday for Karnataka by-polls

कर्नाटक उपचुनाव: आज उम्मीदवारों के नामों का एलान कर सकती है कांग्रेस; संदूर सीट पर प्रत्याशी का नाम तय

Tue, 22 Oct 2024 04:59 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 22 Oct 2024 04:59 PM IST
सार

संदूर, शिगगांव और चन्नापटना विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को विधानसभा उपचुनाव होंगे। इन सीटों पर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है।

विज्ञापन
Siddaramaiah says Congress likely to announce candidates on Tuesday for  Karnataka by-polls
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक में होने वाले उपचुनावों को लेकर सीएम सिद्दारमैया ने कहा है कि कांग्रेस मंगलवार को उम्मीदवारों के नामों का एलान कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बेल्लारी के सांसद ई तुकाराम की पत्नी अन्नपूर्णा को संदूर से टिकट देने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि शिगगांव और चन्नापटना के लिए उम्मीदवारों का फैसला बाद में किया जाएगा। पार्टी ने इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली हैं। 

विज्ञापन

इस दौरान जब उनसे डीके सुरेश को चन्नापटना से टिकट देने की मांग से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनका नाम भी प्रस्तावित किया गया है। हालांकि अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। बता दें कि डीके सुरेश राज्य के डिप्टी सीएम डीके सुरेश के भाई हैं। 
विज्ञापन


सिद्धारमैया ने कहा कि उपचुनावों के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं।  संभवत: आज उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है। संदुर से उम्मीदवार तय हो गया है। 

 कर्नाटक में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। यहां की चन्नपटन सीट जेडीएस विधायक एचडी कुमारस्वामी के सांसद बनने से खाली हुई थी। वहीं, शिगगांव सीट भाजपा विधायक बसवराज बोम्मई के सांसद बनने से सीट खाली हुई थी। बात अगर  संदूर विधानसभा सीट की करें तो कांग्रेस विधायक ई. तुकाराम के सांसद बनने से सीट खाली हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि संदूर, शिगगांव और चन्नापटना विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को विधानसभा उपचुनाव होंगे। इन सीटों पर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed