{"_id":"6543a3cb7f14b1bbdb0b7b78","slug":"siddaramaiah-dismisses-reports-of-cm-change-after-2-5-years-in-karnataka-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: 'बेकार की बातों को महत्व क्यों दिया जा रहा?' CM बदलने की खबरों के बीच सिद्धारमैया ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: 'बेकार की बातों को महत्व क्यों दिया जा रहा?' CM बदलने की खबरों के बीच सिद्धारमैया ने कही यह बात
Thu, 02 Nov 2023 07:14 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होसपेटे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होसपेटे
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Thu, 02 Nov 2023 07:14 PM IST
सार
कर्नाटक में CM बदलने की खबरों को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, सीएम बदलने का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
सिद्धारमैया (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में सीएम बदलने की तमाम अटकलें लगाई जा रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, वह पूरे पांच साल तक पद संभालेंगे। मुझे नहीं पता कि यह भ्रमित करने वाला बयान किसने दिया है। उन्होंने कहा, सीएम परिवर्तन का तो सवाल ही नहीं उठता।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, अगर कोई बेकार की बात करता है तो आप इसे इतना महत्व क्यों दे रहे हैं। पांच साल तक हमारी सरकार रहेगी और मैं ही मुख्यमंत्री हूं, मैं ही बना रहूंगा। तीन और उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों पर उन्होंने कहा, किसने कहा? ये सब आलाकमान तय करता है। कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है न कि क्षेत्रीय पार्टी। बिना आलाकमान से चर्चा किए कुछ भी तय नहीं किया जा सकता। हमारे पास आलाकमान है, वे निर्णय लेंगे।
कर्नाटक में जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है, तब से मुख्यमंत्री को बदले जाने को लेकर पार्टी के भीतर दावे और प्रतिदावे होते रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि सिद्धारमैया को ढाई साल बाद उप मुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार के लिए जगह बनानी पड़ सकती है। बता दें कांग्रेस द्वारा भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के बाद इस साल 20 मई को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद से ही मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी। कांग्रेस पार्टी उन्हें उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार करने के लिए मनाने में कामयाब रही।