फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shriphal journalism award 2017 will be given to these 6 journalist

इस साल इन 6 पत्रकारों को मिलेगा श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार

Fri, 15 Sep 2017 01:40 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा Updated Fri, 15 Sep 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
shriphal journalism award 2017 will be given to these 6 journalist
श्रीफल पुरस्कार
बेंगलुरु । पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य और समर्पित योगदान के लिए 2009 से प्रतिवर्ष धार्मिक श्रीफल परिवार ट्रस्ट की ओर से दिए जाने वाले प्रतिष्ठित श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार आगामी 17 सितंबर को होने वाले श्रीफल महोत्सव के अवसर पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


धार्मिक श्रीफल परिवार ट्रस्ट के संस्थापक मुनि श्री पूज्य सागर महाराज की सहमति से श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार की घोषणा श्रीफल महोत्सव के मुख्य संयोजक सुरेंद्र हेगड़े धर्मस्थल और धार्मिक श्रीफल परिवार ट्रस्ट के मुख्य मैनेजिंग ट्रस्टी दिनेश खोड़निया पुरस्कार समिति के संयोजक मुनीश जैन दूदू ने की।
विज्ञापन


पुरस्कारों की इस श्रृंखला में राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूर चंद्र कुलिश की स्मृति में दिया जाने वाला श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार इस वर्ष प्रसार भारती(दिल्ली)के सलाहकार राहुल महाजन को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान बाहुबली स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार श्री अमित वाजपेयी (स्थानीय संपादक, राजस्थान पत्रिका, जयपुर संस्करण) को, अतुल्य सागर स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार श्री पद्मराज दंडावती (कार्यकारी संपादक, प्रजावाणी दैनिक पत्र, बैंगलुरु) को, अभिनन्दन सागर स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार श्री विजय जैन (डिप्टी न्यूज एडीटर, अमर उजाला) को और चारुकीर्ति भट्टारक स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार जनसत्ता के राजस्थान ब्यूरो हेड श्री राजीव जैन को प्रदान किया जाएगा।

रत्न अम्मा हेगड़े धर्मस्थल स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार श्री श्याम सिंह तोमर (संपादक, नई दुनिया, रायपुर) को दिया जाएगा। धार्मिक श्रीफल परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में होने वाले श्रीफल महोत्सव का आयोजन कर्नाटका जैन भवन में किया जाएगा।


महोत्सव आचार्य श्री पुष्पदंत सागर महाराज, मुनि श्री प्रमुख सागर महाराज के सान्निध्य एवं मुनि श्री पूज्य सागर महाराज मार्गदर्शन में होगा। महोत्सव के अंतर्गत 16 सितंबर को भक्तामर महाविधान एवं जिनेंद्र भगवान का विशेष अभिषेक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed