फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shri Ram Darshan Train: India to Nepal in AC train, will leave from Delhis Safdarjung station on November 7

रेलवे की सौगात : एसी ट्रेन में करें नेपाल तक श्रीराम दर्शन, सात नवंबर को दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से होगी रवाना

Tue, 14 Sep 2021 03:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 14 Sep 2021 03:51 PM IST
सार

आईआरसीटीसी की 'देखो अपना देश' योजना के तहत चलने वाली इस विशेष ट्रेन से 17 दिन की यात्रा का खर्च कुल खर्च एक लाख रुपये तक आएगा। ट्रेन में कुल 156 यात्री सवार हो सकेंगे।
 

विज्ञापन
Shri Ram Darshan Train: India to Nepal in AC train, will leave from Delhis Safdarjung station on November 7
Special Ramayan Train - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

राम भक्तों को रेलवे देशभर के राम मंदिरों के साथ ही नेपाल के राम जानकी मंदिर तक की यात्रा अनूठी यात्रा करा रहा है। सात नवंबर से 17 दिन की इस यात्रा के लिए आईआरसीटीसी विशेष ट्रेन चला रहा है। इसमें भगवान राम के जीवन से जुड़े तमाम स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। 'देखो अपना देश' थीम पर चलने वाली यह ट्रेन डीलक्स एसी होगी। 

विज्ञापन


यह ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से सात नवंबर को रवाना होगी। यहां यह सीधे भगवान की जन्मस्थली अयोध्या जाएगी। वहां यात्रियों को राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान मंदिर व नंदीग्राम में भरत मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। अयोध्या के बाद यह ट्रेन सीतामढ़ी जाएगी। 
विज्ञापन


सीतामढ़ी में जानकी जन्म स्थान नेपाल के जनकपुर स्थित राम जानकी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। ट्रेन का अगला पड़ाव भगवान शिव की नगरी काशी होगा। वहां से पर्यटक बसों द्वारा काशी के प्रसिद्ध मंदिरों सहित सीता समाहित स्थल, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर व चित्रकूट की यात्रा करेंगे। इस दौरान काशी, प्रयाग व चित्रकूट में रात्रि विश्राम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


7500 किलोमीटर का सफर करेगी
यह ट्रेन चित्रकूट से नासिक पहुंचेगी। जहां पंचवटी व त्रयंबकेश्वर मंदिर का भ्रमण किया जा सकेगा। नासिक के पश्चात प्राचीन किष्किंधा नगरी हंपी इस ट्रेन का अगला पड़ाव होगा। वहां अंजनी पर्वत स्थित हनुमान जन्म स्थल व अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक व विरासत मंदिरों का दर्शन कराया जाएगा। इस ट्रेन का अंतिम पड़ाव रामेश्वरम होगा। रामेश्वरम में पर्यटकों को प्राचीन शिव मंदिर व धनुषकोडी का दर्शन लाभ होगा। रामेश्वरम से चलकर यह ट्रेन 17वें दिन दिल्ली वापस पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन द्वारा लगभग 7500 किलोमीटर की यात्रा पूरी की जाएगी।

ट्रेन में लाइब्रेरी से लेकर फुट मसाजर तक
आधुनिकतम सुविधाओं से युक्त यह ट्रेन पूर्णतया वातानुकूलित है। इसमें यात्री कोच के अतिरिक्त दो रेल डाइनिंग रेस्तरां एक आधुनिक किचन कार व यात्रियों के लिए फुट मसाजर, मिनी लाइब्रेरी, आधुनिक एवं स्वच्छ शौचालय और शॉवर क्यूबिकल आदि की सुविधा भी होगी। सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड, इलेक्ट्रॉनिक लॉकर एवं सीसीटीवी कैमरे भी प्रत्येक कोच में उपलब्ध रहेंगे।

एक लाख रुपए तक का पैकेज
यह विशेष पर्यटक ट्रेन, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की पहल "देखो अपना देश" के अनुरूप, घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही है। आईआरसीटीसी ने एसी प्रथम श्रेणी की यात्रा के लिए एक लाख दो हजार 95 रुपये प्रति व्यक्ति एवं एसी द्वितीय श्रेणी की यात्रा के लिए 82950 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क लिया जाएगा। 

इस यात्रा पैकेज में यात्रियों को स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन, वातानुकूलित बसों द्वारा पर्यटक स्थलों का भ्रमण, एसी होटलों में ठहरने की व्यवस्था, गाइड व इंश्योरेंस आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकारी/ पीएसयू के कर्मचारी यात्रा के लिए वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर पात्रता के अनुसार एलटीसी सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं।


बच्चों को नहीं ले जा सकेंगे
इस यात्रा की बुकिंग के लिए 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के प्रत्येक यात्री को कॉविड के टीके का दोनों डोज लगा होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर प्राप्त की जा सकती है। इन मोबाइल नंबरों 8287930202, 8287930299, 8287930157 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed