फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shortage of oxygen cylinders in Delhi, companies are renting out at Rs 10000 a month

कोरोना संकट 2.0: 10 हजार रुपये में मिल रही एक महीने की ऑक्सीजन, ज्यादातर जगहों पर 'आउट ऑफ स्टॉक'

Thu, 15 Apr 2021 03:36 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 15 Apr 2021 03:36 PM IST
सार

  • ऑक्सीजन के एक सिलेंडर की खरीद कीमत नौ से 10 हजार रुपये के बीच
  • लेकिन इतनी ही कीमत पर एक महीने के किराए पर उपलब्ध करा रहे दुकानदार   
  • दिल्ली सरकार के अस्पतालों में अभी भी पांच हजार से ज्यादा बेड्स उपलब्ध, लेकिन ऑक्सीजन वाले बेड्स की संख्या कम
  • ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर का एक महीने का किराया भी 10-12 हजार रुपये के बीच       

विज्ञापन
Shortage of oxygen cylinders in Delhi, companies are renting out at  Rs 10000 a month
देश में ऑक्सीजन सिलिंडर की किल्लत - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना के कारण ऑक्सीजन सिलेंडर की कीमतें आसमान पर पहुंच गई हैं। ऑक्सीजन का एक सिलेंडर जो सामान्य रूप से 10 हजार रुपये में हमेशा के लिए खरीदा जा सकता है, उसे कंपनियां 10 हजार रुपये महीने पर उपलब्ध करा रही हैं। राजधानी में ज्यादातर जगहों पर ऑक्सीजन सिलिंडर की उपलब्धता में कमी हो गई है और हर जगह दो-चार दिन के इंतजार के बाद ही सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन

हालांकि दिल्ली सरकार के सरकारी अस्पतालों में पांच हजार से भी ज्यादा कोरोना बेड्स उपलब्ध हैं और इनमें जाकर कोरोना का इलाज कराया जा सकता है। लेकिन यहां भी ऑक्सीजन वाले बेड्स की उपलब्धता काफी कम है। बेड्स की इसी कमी को देखते हुए कोरोना मरीजों के परिवार अपने घरों पर ही ऑक्सीजन सिलेंडर रखवाकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।

मेडीटेक हेल्थकेयर के तकनीकी सहायक उमाशंकर ने अमर उजाला को बताया कि वे कोरोना मरीजों के घर पर ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराते हैं। इसके लिए मरीजों से लगभग 12 हजार रुपये मासिक का चार्ज लेते हैं। अगर मरीज एक हफ्ते में भी ठीक हो जाता है तो भी मशीन का एक महीने का किराया चुकाना पड़ता है।

इस 12 हजार रुपये में कंपनी का तकनीकी सहायक मरीज के घर पर ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन लगाता है। साथ ही मरीज के लिए मास्क की सुविधा भी उपलब्ध करवाता है। हालांकि, यहां इस समय कंपनी के पास कोई भी कंसन्ट्रेटर उपलब्ध नहीं है। पहले से बुक करने पर यह एक से दो दिन के बीच उपलब्ध कराया जा सकता है।

ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर एक ऑक्सीजन बनाने वाली विशेष मशीन होती है, जो बिजली से चलती है। इसमें कभी ऑक्सीजन खत्म नहीं होती, जबकि ऑक्सीजन का सिलेंडर खत्म हो जाने के बाद इसे दोबारा से रिफिल कराना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिलेंडर का किराया भी 10 हजार रुपये

फिलिप्स रेस्पिरेशन ने बताया कि वे ऑक्सीजन का छोटा (4.2 लीटर) और बड़ा (10.2 लीटर) दोनों प्रकार का सिलेंडर उपलब्ध कराते हैं। इस समय इन सिलेंडरों को लगाने की मासिक फीस 10 हजार रुपये हैं, जो कि मरीज को एडवांस में चुकानी पड़ती है। इसमें रेगुलेटर, चाबी और मास्क की कीमत शामिल है। इसके बाद सिलेंडर खत्म हो जाने पर 400 रुपये प्रति सिलेंडर के हिसाब से रिफिल कराना पड़ता है। मशीन को एक बार लाने के लिए मरीज को 180 रुपये का ट्रांसपोर्टेशन चार्ज अलग से देना पड़ता है।

इस समय यहां भी ऑक्सीजन सिलिंडर आउट ऑफ़ स्टॉक है।  

ऑक्सीजन के छोटे सिलेंडर से लगभग पांच घंटे और बड़े सिलेंडर से लगभग 15 घंटे तक मरीज को ऑक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed