फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shopkeepers of many states have closed all major markets in their respective cities for the next three to seven days

कोरोना संकट 2.0: सरकार के कदम से पहले ही जनता ने लगाया 'लॉकडाउन', सात दिनों तक बाजार बंद करने का फैसला

Thu, 15 Apr 2021 12:59 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 15 Apr 2021 12:59 PM IST
सार

  • सरकार के आदेश से पहले ही लोगों ने देशभर में बड़े बाजार बंद करने शुरू किए
  • उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में व्यापारियों ने अगले सात दिनों का किया लॉकडाउन
  • नहीं खुलेंगी देश के कई राज्यों में दुकानें

विज्ञापन
Shopkeepers of many states have closed all major markets in their respective cities for the next three to seven days
बंद पड़े बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना के बिगड़ते हालात पर सरकार लॉकडाउन पर क्या फैसला लेती है, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। देश के कई राज्यों के व्यापारिक संगठनों ने अपने-अपने शहर के सभी प्रमुख बाजारों को अगले तीन से सात दिनों तक बंद कर दिया है। यानी कि देश के राज्यों की इन प्रमुख बाजारों में अगले सात दिनों तक न कोई दुकान खुलेगी ना कोई कारोबार होगा।

विज्ञापन

देश में दो लाख कोरोना के मरीजों के सामने आने के बाद अब लोगों ने अपने बचाव को लेकर खुद इंतजाम बात करने शुरू कर दिए हैं। लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और उड़ीसा के कई प्रमुख व्यापारिक संगठनों ने दुकानों को बंद करने का फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सबसे प्रमुख बाजार हजरतगंज अमीनाबाद और चौक की दुकानों को अगले तीन से सात दिनों के लिए पूर्णतया बंद कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अशोक यादव कहते हैं कि हालात इस तरीके के नहीं है कि अब दुकानों को खोल कर भीड़ को बुलाया जाए। अशोक ने बताया कि सिर्फ लखनऊ ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के कई शहरों की दुकानों को अगले 3-7 दिनों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में भी कई मार्केट को बंद करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर अलग-अलग राज्यों में सरकारी सख्ती से इतर लोगों ने न सिर्फ बाजारों को बंद किया, बल्कि रिहायशी इलाकों में भी खुद माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना लिए। महाराष्ट्र के लातूर और नागपुर समेत चंद्रपुर इलाकों में लोगों ने पांच से दस-दस घरों को खुद कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया। लातूर की नगर पालिका पार्षद प्रियंका ऊषागांवकर ने बताया कि उन्होंने अपने शहर में ऐसी दर्जनों जगहों को बंद किया है। उनका कहना है कि लोग आगे आकर अब स्वयं घरों में बंद रहने को कहते हैं। ज़रूरत के सामान को पहुंचाने की जिम्मेदारी हम लोगों ने ली है।

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने राज्यों में ज्यादा से ज्यादा सख्ती बरत कर कोरोना को कंट्रोल करें। देश के अलग-अलग राज्यों ने भी सख्ती बरतते हुए कोरोना बचाव को लेकर जारी गाइडलाइंस का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed