फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Shocking...signalling failure': Opposition on Odisha train crash; ‘…used to resign’

विपक्ष का वार: सरकार का ध्यान केवल लग्जरी ट्रेनों पर; आम लोगों की हो रही उपेक्षा, इसी कारण गईं जानें

Sat, 03 Jun 2023 03:47 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 03 Jun 2023 03:47 PM IST
सार

विपक्ष का वार: विपक्ष के नेताओं ने हादसे के लिए जिम्मदार सिग्नल फेल्योर के लिए आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता साकेत गोखले ने कहा कि सिग्नल फेल होने से इतना बड़ा हादसा विश्वास से परे और आश्चर्यजनक है। हादसे ने कुछ गंभीर सवाल खड़े किए हैं जिनका जवाब दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
'Shocking...signalling failure': Opposition on Odisha train crash; ‘…used to resign’
ओडिशा के ट्रेन हादसे पर राजनीति। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ओडिशा में ट्रिपल ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या दुर्घटना के 15 घंटे बाद 280 के पास पहुंच गई है जबकि घायल होने वालों की संख्या 900 के करीब है। विपक्ष इस मामले में अब सरकार पर हमलावर हो गई है। विपक्ष ने मामले में रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। बता दें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हादसे की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन करने का आदेश दे दिया है। बता दें शुक्रवार को देर शाम चेन्नई जारी रही कोरोमंडल एक्सप्रेस, हावड़ा जा रही बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई। 

विज्ञापन


विपक्ष के नेताओं ने हादसे के लिए जिम्मदार सिग्नल फेल्योर के लिए आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता साकेत गोखले ने कहा कि सिग्नल फेल होने से इतना बड़ा हादसा विश्वास से परे और आश्चर्यजनक है। हादसे ने कुछ गंभीर सवाल खड़े किए हैं जिनका जवाब दिया जाना चाहिए। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि तीनों ट्रेनें एक-दूसरे पर कैसे ढेर हो गईं। शुरुआती खबरों में कहा गया है कि डाउन लाइन पर बेंगलुरु-हावड़ा ट्रेन शाम 6.55 बजे पटरी से उतर गई और कोरोमंडल शाम 7 बजे अप लाइन पर पटरी से उतर गई। कोरोमंडल के पटरी से उतरे डिब्बे पहले बेंगलुरु-हावड़ा और फिर मालगाड़ी से टकरा गए।
विज्ञापन


Odisha Train Accident: हादसे का शिकार इस ट्रेन की रिजर्व बोगी में सभी सुरक्षित, दूसरी ट्रेन के 13 डिब्बे तबाह
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने रेल दुर्घटना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बहुत लोगों की इस दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है। इस दर्दनाक हादसे ने सभी को रूला दिया...कहा जाता है कि हम ट्रेन में कवच लगा रहे हैं, इससे सारे हादसे रुक जाएंगे। कहां है कवच? तीन ट्रेन टकरा गई, कहां है कवच?



अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग मजबूत होने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार ने कहा कि जब पहले इस तरह की दुर्घटनाएं होती थीं तो रेल मंत्री इस्तीफा दे देते थे। पवार ने कहा, ''लेकिन इस मामले में कोई बोलने को तैयार नहीं है।" भाकपा नेता बिनय विश्वम ने कहा कि सरकार का ध्यान केवल लक्जरी ट्रेनों पर है जबकि आम लोगों के लिए ट्रेनें और पटरियां उपेक्षित हैं। बिनॉय विश्वम ने ट्वीट किया, "सरकार केवल लक्जरी ट्रेनों पर ध्यान केंद्रित करती है। आम लोगों की ट्रेनों और पटरियों की उपेक्षा की जाती है। उड़ीसा में हुई मौतें इसी का परिणाम हैं। रेल मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed