फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shock to Shiv Sena UBT, MNS alliance, Thackeray brothers face crushing defeat in Best Credit Society elections

Maharashtra: शिवसेना UBT-मनसे गठबंधन को झटका, बेस्ट क्रेडिट सोसाइटी चुनाव में ठाकरे बंधुओं को मिली करारी हार

Wed, 20 Aug 2025 11:43 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Wed, 20 Aug 2025 11:43 AM IST
सार

मुंबई नगर निगम बेस्ट के कर्मचारियों से जुड़ी हाई-प्रोफाइल सहकारी ऋण समिति के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। मतगणना मंगलवार को शुरू हुई और देर रात तक जारी रही। चुनाव में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) और शिवसेना (यूबीटी) के पैनल को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। 

विज्ञापन
Shock to Shiv Sena UBT, MNS alliance, Thackeray brothers face crushing defeat in Best Credit Society elections
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी और मनसे गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। बेस्ट एम्प्लॉइज कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के चुनाव में ठाकरे बंधुओं को करारी हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव में शिवसेना यूबीटी और मनसे के पैनल को सभी 21 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। हाल ही में शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे साथ आए थे। ऐसा माना जा रहा है दोनों पार्टियां मुंबई नगर निगम चुनाव साथ में लड़ने की तैयारी कर रही हैं। इससे पहले बेस्ट क्रेडिट सोसाइटी चुनाव में मिली हार ने गठबंधन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। 
विज्ञापन


मुंबई नगर निगम बेस्ट के कर्मचारियों से जुड़ी हाई-प्रोफाइल सहकारी ऋण समिति के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। मतगणना मंगलवार को शुरू हुई और देर रात तक जारी रही। चुनाव में पांच पैनल थे। इसमें एक शशांकराव का पैनल था। जबकि महायुति समर्थित सहकार समृद्धि पैनल था। जबकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) और शिवसेना (यूबीटी) ने उत्कर्ष नाम से पैनल बनाकर प्रत्याशी उतारे थे। शिवसेना (यूबीटी) ने 18, मनसे ने दो और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संघ (एससीएसटी) से एक उम्मीदवार मैदान में उतारा। 
विज्ञापन


चुनाव में शशांक राव के पैनल को अधिकतम 14 सीटें मिलीं। जबकि सहकार समृद्धि पैनल ने सात सीटें अपने नाम कीं। इसके अलावा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) और शिवसेना (यूबीटी) ने उत्कर्ष पैनल को एक भी सीट नहीं मिली। बेस्ट कामगार सेना (सेना-यूबीटी से संबद्ध) के अध्यक्ष सुहास सामंत ने बताया कि उनके सभी 21 उम्मीदवारों की हार चौंकाने वाली है। इस चुनाव में धन का बोलबाला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ साल की सत्ता हाथ से फिसली
बेस्ट इंपलॉइज कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड में नागरिक उपक्रम के मौजूदा और पूर्व कर्मचारी सदस्य हैं, जो निर्वाचक मंडल का गठन करते हैं। इस क्रेडिट सोसायटी के 15,000 से अधिक सदस्य हैं और कई वर्षों तक इस पर नौ साल तक शिवसेना यूबीटी से जुड़ी बेस्ट कामगार सेना का प्रभुत्व रहा है।

इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के नेताओं ने कहा था कि बेस्ट (बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन) उपक्रम में मनसे के पास पर्याप्त ताकत नहीं है, लेकिन इस चुनाव ने दोनों दलों को शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों के व्यापक चुनावों से पहले अपने संयुक्त प्रभाव का परीक्षण करने के लिए एक मंच प्रदान किया। इससे लोगों को दोनों दलों की एकता के बारे में राजनीतिक संदेश देने में भी मदद मिली।

'ठाकरे ब्रांड' असफल रहा: भाजपा
बेस्ट क्रेडिट सोसाइटी चुनाव में शिवसेना यूबीटी और मनसे पैनल की हार पर भाजपा ने तंज कसा। भाजपा ने कहा कि बेस्ट कर्मचारी सहकारी ऋण सोसाइटी चुनाव में शिवसेना-मनसे पैनल की हार ने ठाकरे भाइयों को दिखा दिया है कि वे कहां खड़े हैं? ठाकरे ब्रांड शून्य हो गया है। उनका पैनल 21 में से एक भी सीट नहीं जीत पाया। भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि बेस्ट कर्मचारी सहकारी ऋण समिति के चुनाव में ठाकरे ब्रांड शून्य साबित हुआ। ब्रांड के मालिक एक भी सीट नहीं जीत सके।


महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता आशीष शेलार ने इस जीत को मुंबई में अपनी पार्टी के लिए शुभ संकेत बताया। शेलार ने कहा कि भाजपा के लिए यह मुंबईकरों की ओर से एक सकारात्मक संकेत है। मज़दूरों और कर्मचारियों ने हमारा समर्थन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed