फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SHO apologizes to protesters after they alleged him for saying objectionable remarks

परशुराम जयंती पर एयरगन लहराने से रोकना पड़ा भारी, थाना इंचार्ज को सरेआम मांगनी पड़ी माफी

Mon, 23 Apr 2018 05:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Apr 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
SHO apologizes to protesters after they alleged him for saying objectionable remarks
थाना इंचार्ज

परशुराम जयंती के मौके पर सर्व ब्राह्मण समाज की तरफ से जयपुर के गोनेर रोड पर शोभायात्रा निकाली गई थी। मगर रैली के दौरान वहां बवाल मच गया। जिसकी वजह से गुस्साए युवकों ने खोह नागोरियान थाना प्रभारी (एसएचओ) इंद्राज मारोडिया के साथ बदतमीजी की। बात यहां तक बढ़ गई कि युवकों ने थानाप्रभारी के साथ धक्कामुक्की और मारपीट तक कर दी। बात ज्यादा बढ़ने के बाद मौके पर पुलिस के उच्चाधिकरियों को आना पड़ा। थाना इंचार्ज द्वारा माफी मांगने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुबह 9 बजे शांतिपूर्ण तरीके से रैली खानिया से 52 फीट हनुमान मंदिर तक के लिए निकाली जा रही थी। इसी दौरान हैवंस गार्डन के सामने रैली में शामिल एक शख्स के पास एयरगन दिखाई दी। रैली में एयरगन लहराते हुए शख्स को थाना इंचार्ज इंद्राज ने रोका और ऐसा ना करने के लिए कहा। जिसके बाद इंचार्ज से रैली में शामिल लोगों की तकरार हो गई। तकरार इतनी बड़ी की नौबत मारपीट तक पहुंच गई। जिसके बाद गुस्साए लोग थाने के मेन गेट के सामने धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि थानाप्रभारी ने परशुराम को लेकर अपशब्द कहे थे। इस वजह से लोग उन्हें हटाने की मांग कर रहे थे। हालांकि थाना प्रभारी ने लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यदि मैंने कोई गलत शब्द कहा हो तो मैं सभी लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। मेरे मन में कहीं भी यह बात नहीं थी कि मैं किसी व्यक्ति को व्यक्तिगत या धार्मिक रूप से ठेस पहुंचाऊं। यदि इस दौरान गलतफहमीवश ऐसा लग रहा है कि एसएचओ ने आपको या आपके समुदाय को गलत कहा है तो मैं उसके लिए आपसे माफी चाहता हूं। मगर मैं यह भी जरूर कहना चाहता हूं कि ईमानदारी से अपनी ड्यूटी कर रहे पुलिस अधिकारी को झुकाना नैतिक रूप से सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed