फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivsena ubt upcoming elections uddhav thackeray statement news in hindi

Maharashtra: 'हम आगे अकेले चुनाव लड़ने का फैसला कर सकते हैं', शिवसेना-यूबीटी की बैठक में बोले उद्धव ठाकरे

Wed, 04 Dec 2024 05:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 04 Dec 2024 05:26 PM IST
सार

उद्धव ठाकरे ने अपने निजी आवास मातोश्री में बैठक का आयोजन किया था। इस बैठक में उन्होंने नगरसेवकों को संबोधित करते हुए पार्टी को आगामी स्थानीय निकाय चुनावों, विशेषकर बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Shivsena ubt upcoming elections uddhav thackeray statement news in hindi
उद्धव ठाकरे - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद शिवसेना (यूबीटी) आगामी निकाय चुनावों को लेकर तैयारी तेज कर दी। मंगलवार को मुंबई में पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने एक बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने इस बैठक में बताया कि आने वाले समय में उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने का फैसला कर सकती है। उन्होंने यह बयान अगले कुछ महीनों में होने वाले निकाय चुनावों और विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर दिया। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी सदस्यों से शिवसेना (यूबीटी) की हिंदुत्व समर्थक विचारधारा पर उठ रहे सवालों को खारिज करने और एकनाथ शिंदे गुट के दावों का विरोध करने को कहा।
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने नगरसेवकों को किया संबोधित
उद्धव ठाकरे ने अपने निजी आवास मातोश्री में बैठक का आयोजन किया था। इस बैठक में उन्होंने नगरसेवकों को संबोधित करते हुए पार्टी को आगामी स्थानीय निकाय चुनावों, विशेषकर बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। बता दें कि बीएमसी चुनाव में शिवसेना का 25 वर्षों से दबदबा रहा है। हालांकि, शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने उद्धव गुट (शिवसेना-यूबीटी) के 47 पूर्व नगरसेवकों को अपने पक्ष में कर लिया है। बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन का विश्लेषण किया जाएगा। इसके लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, जो उन क्षेत्रों का दौरा करेंगे जहां पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। पार्टी 36 सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन उन्हें केवल 10 पर ही जीत मिली। भाजपा 132 से ज्यादा सीटें जीती। वहीं अगर भाजपा नीत महायुति के घटक दलों की बात करें तो एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 57 और अजित पवार की राकांपा 41 सीटें जीतने में कामयाब रही। महाविकास आघाड़ी (कांग्रेस, शिवसेना-यूबीटी, राकांपा-एसपी) ने सिर्फ 46 सीटें जीतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed