{"_id":"61fea6ccf45b1557503cb9ac","slug":"shiv-sena-workers-attacked-bj-leader-kirit-somaiya-in-pune-escalates-political-tension-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पुणे में शिवसेना कार्यकर्ताओं का किरीट सोमैया पर हमला, फडणवीस बोले- नहीं सहन करेंगे गुंडागर्दी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पुणे में शिवसेना कार्यकर्ताओं का किरीट सोमैया पर हमला, फडणवीस बोले- नहीं सहन करेंगे गुंडागर्दी
Sat, 05 Feb 2022 10:03 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:03 PM IST
सार
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने एक ट्वीट में दावा किया कि शिवसेना के गुंडों ने मुझ पर पुणे महानगरपालिका परिसर में हमला किया जहां मैं जम्बो कोविड अस्पताल के संचालन में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर गया था।
विज्ञापन
किरीट सोमैया
- फोटो : facebook/KiritSomaiyaBJP
विस्तार
कोरोना काल में पुणे में हुए सौ करोड़ रुपए के घोटाले के जांच की मांग को लेकर पुणे महानगरपालिका गए भाजपा नेता किरीट सोमैया पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया जिससे वे जमीन पर गिर गए। सोमैया को चोट आई है। उन्हें पुणे के संचेती अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मेडिकल जांच की गई। सोमैया ने ट्वीट किया कि ‘पुणे में शिवसेना के गुंडों ने मुझ पर हमला किया।’
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व सांसद सोमैया ने शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत के नजदीकी सुजीत पाटकर को गलत तरीके से कोरोना कालखंड में कांट्रैक्ट दिए जाने का आरोप लगाया है। पुणे जम्बो कोविड केयर सेंटर में हुए कथित भ्रष्टाचार की शिकायत करने सोमैया शनिवार को पुणे गए थे। पुणे महानगरपालिका परिसर में उनके साथ शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हमला किया।
विज्ञापन
शिवसेना कार्यकर्ताओं की आक्रामकता को देखते हुए सोमैया के सुरक्षा रक्षकों ने उन्हें वाहन में बैठाया और वे वहां से निकल गए।
इस घटना से शिवसेना-भाजपा के बीच तनाव पैदा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि इस राज्य में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है। आरोपों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं तो सीधे गुंडागर्दी पर उतारु हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हम कानून का पालन करते हैं पर इसका मतलब यह नहीं कि गुंडागर्दी सहन करेंगे। महाराष्ट्र में लोकतंत्र दो दबाने का काम न किया जाए।
विज्ञापन
वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि इस तरह के हमलों से डॉ. सोमैया डर कर चुप होने वाले नहीं हैं। जैसे को तैसा जवाब दिया जाएगा।