फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena Uddhav Thackeray faction leader Sanjay Raut attack on pm modi and ajit pawar

Maharashtra: ‘कल तक PM मोदी खुद को शरद पवार का चेला बताते थे, अब…’, BJP पर निशाना साध बोले राउत

Sat, 28 Oct 2023 11:56 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 28 Oct 2023 11:56 AM IST
सार

संजय राउत ने कहा कि वो लोग बुराई के मजे लेते हैं। उनका यही काम है। आज शरद पवार की बुराई कर रहे, कल बालासाहेब ठाकरे की बुराई करेंगे। उनका सिर्फ मतलब से नाता है। मतलब निकल जाता है तो छोड़ देते हैं। 
 

विज्ञापन
Shiv Sena Uddhav Thackeray faction leader Sanjay Raut attack on pm modi and ajit pawar
Sanjay Raut - फोटो : Social Media

विस्तार

उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना के नेता संजय राउत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अजित पवार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर अजित पवार के सामने शरद पवार की बुराई हो रही थी और इसके मजे पीएम मोदी व भाजपा नेता ले रहे थे, तो खुद को गौरवान्वित मराठा कहने वाले अजित को मंच से चले जाना चाहिए था। 

विज्ञापन

सिर्फ मतलब से नाता
उन्होंने कहा कि वो लोग बुराई के मजे लेते हैं। उनका यही काम है। आज शरद पवार की बुराई कर रहे, कल बालासाहेब ठाकरे की बुराई करेंगे। उनका सिर्फ मतलब से नाता है। मतलब निकल जाता है तो छोड़ देते हैं। 

विज्ञापन

खुद को उनका चेला...
राउत ने कहा कि कल तक शरद पवार की मदद से कई काम हो रहे थे। पीएम मोदी खुद को उनका चेला बताते थे। शरद पवार को कृषि और समाजिक क्षेत्र में ज्ञान रखने और योगदान के लिए पद्म विभूषण सम्मान भी मिल चुका है। तब नहीं लगा कि उस नेता ने क्या किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब राजनीति है...
उन्होंने कहा कि लेकिन अब राजनीति है। महाराष्ट्र में चुनाव है। उनकी पार्टी तोड़ दी है। उनको कमजोर कर दिया है। महाराष्ट्र के सबसे बड़े नेता पर ऐसी टिप्पणी करते हो तो राज्य के लोग यह बात याद रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed