फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena-UBT attacked BJP, said- trying to open a laboratory of riots in Maharashtra

Maharashtra: शिवसेना-यूबीटी ने किया BJP पर वार, कहा- महाराष्ट्र में दंगों की प्रयोगशाला खोलने की कोशिश

Wed, 17 May 2023 02:32 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 17 May 2023 02:32 PM IST
सार

शिवसेना (उद्धव गुट) ने कहा कि राज्य के लोगों को सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि वे उन लोगों से घिरे हुए हैं, जो संविधान, राष्ट्रीय एकता और धार्मिक भावना को दरकिनार कर सत्ता पाने की लालसा रखते हैं।

विज्ञापन
Shiv Sena-UBT attacked BJP, said- trying to open a laboratory of riots in Maharashtra
भाजपा पर साधा निशाना - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में बीते दिनों कई धार्मिक दंगे हुए हैं। इसको लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अपने मुखपत्र सामना में एक लेख के जरिए मुख्यमंत्री शिंदे और गृहमंत्री फडणवीस की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का दंगे भड़का कर राजनीतिक रोटियां सेंकने का धंधा पीढ़ियों से चला आ रहा है और चुनाव नजदीक आते ही इस धंधे के निवेश में बढ़ोतरी की जाती है। 

विज्ञापन

राज्य के लोगों हों सतर्क
शिवसेना (उद्धव गुट) ने कहा कि राज्य के लोगों को सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि वे उन लोगों से घिरे हुए हैं, जो संविधान, राष्ट्रीय एकता और धार्मिक भावना को दरकिनार कर सत्ता पाने की लालसा रखते हैं। सामना में कहा कि राज्य की जनता को महाराष्ट्र के हित के लिए सावधान रहना होगा। महाराष्ट्र में दंगों की प्रयोगशाला खोलकर भाजपा और उसके समर्थक सामाजिक समरसता को बिगाड़कर मतों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन

कई बार हो चुके हैं दंगे
महाराष्ट्र में पिछले शनिवार और रविवार को क्रमश: अकोला शहर और अहमदनगर जिले के शेवगांव गांव में सांप्रदायिक झड़पें हुई थीं, जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 13 अन्य घायल हो गए थे। वहीं, अन्य घटना में एक अलग धर्म के सदस्यों ने कथित तौर पर नासिक जिले के प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर में जबरन घुसने की कोशिश की, जिसके बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक तनाव का गवाह बन रहा राज्य
संपादकीय में दावा किया गया है कि जब से एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस की गठबंधन सरकार सत्ता में आई है, तब से राज्य लगातार धार्मिक और सामाजिक तनाव का गवाह बन रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ मुद्दों को आपसी समझ से सुलझाया जा सकता है, लेकिन ऐसा लगता है कि वे समाज को विभाजित करके चुनाव लड़ना चाहते हैं, जैसे उन्होंने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना को तोड़ दिया था।

सामना में वार
सामना में कहा गया है कि अकोला, शेवगांव और नासिक में हुई हालिया घटनाएं चिंता का सबब हैं। महाराष्ट्र में राजनीतिक कारणों से जानबूझकर सामाजिक तनाव पैदा किया जा रहा है और ऐसा व्यवस्थित एवं योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed