{"_id":"58d1f3604f1c1b8a591a155d","slug":"shiv-sena-target-yogi-adityanath-and-bjp-over-two-deputy-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी CM को लेकर शिवसेना का बीजेपी पर निशाना, UP चलाना मठ चलाने जैसा आसान नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
डिप्टी CM को लेकर शिवसेना का बीजेपी पर निशाना, UP चलाना मठ चलाने जैसा आसान नहीं
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा में भाषण के दौरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रेदश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लोकसभा में पहुंचे तो बीजेपी सांसदों ने 'भारत माता की जय' का नारा लगाते हुए उनका स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री को ग्लोबल आइकन बताते हुए उनकी तारीफ की और 'सबका साथ, सबका विकास' की बात की।
शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। शिवसेना ने कहा, उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य को चलाना, मठ को चलाने जैसा नहीं है। उन्हें धार्मिक कर्तव्यों से ज्यादा सुशासन पर ध्यान केंद्रीत करना चाहिए।
उत्तर प्रदेश में दो मुख्यमंत्रियों की नियुक्ति पर शिवसेना ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में जाति समीकरण को साधते हुए बीजेपी ने पिछड़ी जाति के केशव प्रसाद मौर्य और ब्राह्मण जाति के दिनेश शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाया है।
विज्ञापन
'सामना' में लिखा है, यूपी में दो मुख्यमंत्रियों की नियुक्ति हुई है, जबकि महाराष्ट्र में बीजेपी ने कहा था कि उनकी नीति में में उप मुख्यमंत्री का प्रावधान नहीं है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में उप मुख्यमंत्री का पद पाने के लिए वह पीडीपी की सरकार के साथ मिल गई। वहीं, साल 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी ने अपनी गठबंधन पार्टी शिवसेना को सिर्फ यह कहते हुए उप-मुख्यमंत्री पद देने से इनकार कर दिया था कि उनकी पार्टी में इसका प्रावधान नहीं है।