फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv sena leader sanjay raut says Ajit Pawar should apologize for Bal Thackeray arrest in 2000

वर्ष 2000 में बाल ठाकरे की गिरफ्तारी पर माफी मांगें अजित पवार: संजय राउत

Sat, 12 Oct 2019 07:44 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 12 Oct 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
Shiv sena leader sanjay raut says Ajit Pawar should apologize for Bal Thackeray arrest in 2000
संजय राउत - फोटो : amar ujala

एनसीपी नेता अजित पवार के वर्ष 2000 में बाल ठाकरे की गिरफ्तारी को गलती बताने के अगले दिन शिवसेना सांसद संजय राउत ने उन पर हमला बोला है। राउत ने शनिवार को कहा कि अगर पवार मानते हैं कि उनसे गलती हुई तो वह इसके लिए माफी मांगे। 

विज्ञापन


संजय ने ट्विटर पर लिखा, "आपको इतने साल लगे यह समझने में कि बाला साहेब ठाकरे को गिरफ्तार करना गलती थी। आपके आंसू सच्चे हैं तो इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।"
विज्ञापन


इससे पहले पवार ने शुक्रवार को कहा था कि कुछ एनसीपी नेताओं ने साल 2000 में बाला साहेब ठाकरे को गिरफ्तार करने की मांग की थी, हालांकि उनके साथ कई नेताओं ने इसका विरोध किया था लेकिन फिर भी पार्टी को यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने कहा, यह एक गलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाला साहेब को कांग्रेस एनसीपी सरकार में शिवसेना मुखपत्र सामना के जरिए सांप्रदायिक घृणा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

हाल ही में शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भी पिता बाला साहेब ठाकरे की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि महाराष्ट्र बदले और प्रतिशोध की राजनीति का समर्थन नहीं करता है। उन्होंने कहा, मेरे पिता को भ्रष्टाचार या किसी अनियमितता के लिए नहीं बल्कि 1992-93 के दंगों में हिंदुओं को बचाने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed