फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena leader Milind Deora said, national interest is above party politics for PM Narendra Modi

Politics: 'मोदी के लिए दलगत राजनीति से ऊपर राष्ट्रीय हित', मिलिंद बोले- व्यक्तिगत संबंधों को महत्व देते हैं PM

Tue, 14 May 2024 06:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 14 May 2024 06:17 AM IST
सार

मिलिंद देवड़ा ने नरेंद्र मोदी से अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा, प्रमोद महाजन का दादर में अंतिम संस्कार किया गया। उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। मोदी मेरी कुर्सी के सामने वाली कुर्सी पर आकर बैठे। मैंने खड़े होकर उनको नमस्कार किया। वे पीछे मुड़े और कहा मिलिंद भाई कैसे हो?

विज्ञापन
Shiv Sena leader Milind Deora said, national interest is above party politics for PM Narendra Modi
शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस से रिश्ता तोड़ शिवसेना में शामिल हुए मिलिंद देवड़ा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा राष्ट्रहित को दलगत राजनीतिक हितों से ऊपर रखते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे मुरली देवड़ा के बेटे मिलिंद यूपीए सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उनका कहना है कि पीएम मोदी हमेशा लोगों के साथ व्यक्तिगत संबंधों को महत्व देते हैं और दूसरों के प्रति सम्मान हमेशा राजनीति से परे होता है। 

विज्ञापन

मिलिंद देवड़ा ने नरेंद्र मोदी से अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा, प्रमोद महाजन का दादर में अंतिम संस्कार किया गया। उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। मोदी मेरी कुर्सी के सामने वाली कुर्सी पर आकर बैठे। मैंने खड़े होकर उनको नमस्कार किया। वे पीछे मुड़े और कहा मिलिंद भाई कैसे हो? मैं यह सुनकर चौंक गया। क्योंकि, मैं 27 वर्षीय नौजवान सांसद था, जो पहली बार चुनाव जीता था। बहुत कम लोग मुझे जानते पहचानते थे। लेकिन, वे मेरा चेहरा पहचानते थे, मेरा नाम जानते थे। यही नहीं, उन्होंने पूछा कि हम जहां हैं वह आपका निर्वाचन क्षेत्र है या उसके अगल-बगल का निर्वाचन क्षेत्र है। वे बहुत जागरूक रहते हैं।

विज्ञापन

उन्होंने एक और किस्सा साझा करते हुए कहा, पीएम मोदी जब ह्यूस्टन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एनआरजी स्टेडियम में हाउडी मोदी कार्यक्रम में शामिल हुए, तो उन्होंने भारतीय समाज के लोगों को संबोधित किया था। इसी दौरान एक ट्वीट किया, जिसमें कहा था कि मुझे मेरे मित्र मुरली देवड़ा की बहुत याद आ रही है। मुरली भाई ने भारत और अमेरिका के बीच जो रिश्ते हैं, उन्हें बहुत मजबूत किया है। आज जो मोदी को सम्मान मिल रहा है वह भारत के 140 करोड़ लोगों को मिला सम्मान है। मेरे दोस्त मुरली देवड़ा आज सचमुच बहुत खुश होंगे। पीएम मोदी के इस भाव ने मेरे परिवार, समर्थक और पार्टी कार्यकर्ताओं सहित सभी को बहुत गौरवान्वित किया। यह बताता है कि पीएम मोदी पार्टी से ऊपर उठकर देश और मानवता के हित सोचते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed