फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena and Congress raised the question on CM

शाहरुख खान के राज ठाकरे से मिलने पर शिव सेना और कांग्रेस ने सीएम पर उठाए सवाल

Tue, 13 Dec 2016 06:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Dec 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena and Congress raised the question on CM
- फोटो : Getty Images
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे के बीच देर रात हुई मुलाकात पर बॉलीवुड फिल्मकार सहित राजनीतिक दलों ने नाराजगी जताई है। माना जा रहा है कि शाहरुख खान ने राज ठाकरे से मुलाकात आने फिल्म रईस में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान के होने की वजह से की थी। एमएनएस के एक नेता ने शाहरुख और राज ठाकरे की मुलाकात बाद कहा था कि शाहरुख खान ने एमएनएस प्रमुख को आश्वासन दिया है कि पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान रईस फिल्म का प्रचार भारत में नहीं करेंगी।  
विज्ञापन


जुनूनियत, हेट स्टोरी और जिद जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले फिल्मकार विवेक अग्रनिहोत्रि ने इस मुलाकात के बारे में कहा कि कला सभी राजनीतिक बाधाओं से परे होनी चाहिए। यह हमारी फिल्म इंडस्ट्री की साख के लिए बड़े शर्म की बात है, यह बंद होना चाहिए। 
विज्ञापन

शिव सेना ने की आलोचना

Shiv Sena and Congress raised the question on CM

महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी की सहयोगी शिव सेना ने भी शाहरुख और राज ठाकरे की मुलाकात की आलोचना की है। शिवसेना की मनीषा कयांडे ने कहा,'इससे सरकार और मुख्यमंत्री की छवि खराब हो रही है।'

शाहरूख खान और राज ठाकरे के मिलने पर कांग्रेस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला। अशोक च्वहाण ने कहा कि यह राज्य के कानून और व्यवस्था की विफलता है, इसके लिए सीएम जिम्मेदार हैं। उन्होंने आगे कहा,'बहुत चौंकाने वाली बात है कि शाहरुख खान को फिल्म रिलीज करने की इजाजत लेने के लिए राज ठाकरे के पास जाना पड़ता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed