फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shinde holds meeting with Dy CMs; BJP leaders head for review meet in Delhi

Maharashtra: महायुति में सियासी संकट? सीएम शिंदे ने उपमुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक; BJP के नेता दिल्ली रवाना

Tue, 18 Jun 2024 12:06 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 18 Jun 2024 12:06 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र की महायुति सरकार में राजनीतिक संकट की आशंका पर विपक्ष जमकर सियासी तीर चला रहा है। वहीं भाजपा के कई नेता समीक्षा के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं, इसी बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक भी की है।

विज्ञापन
Shinde holds meeting with Dy CMs; BJP leaders head for review meet in Delhi
सीएम शिंदे ने उपमुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र भाजपा के कई नेता एक समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं। वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ बैठक भी की है। हालांकि इस बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई है, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। सूत्रों के मुताबिक ये बैठक लोकसभा चुनाव में महायुति गठबंधन पार्टियों के खराब बैठक को लेकर केंद्रित थी।
विज्ञापन


देर तक फडणवीस के साथ सीएम की बैठक
भाजपा सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ अपने अधिकारिक आवास वर्षा में बैठक की है। वहीं उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बैठक से जाने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कुछ देर तक के लिए जारी रही। 
विज्ञापन


देवेंद्र फडणवीस ने की थी इस्तीफे की पेशकश
भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी के राज्य स्तरीय नेताओं को लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर एक समीक्षा बैठक के लिए बुलाया है। जानकारी के मुताबिक भाजपा राज्य स्तर के पार्टी नेताओं के साथ इस तरह की बैठक अक्सर करती रहती है। बता दें कि हाल ही में खत्म हुए लोकसभा चुनाव में राज्य में भाजपा के खराब प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफा देने की पेशकश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस साल अक्टूबर में होगा विधानसभा चुनाव
इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि वो राज्य विधानसभा चुनाव तक पार्टी के लिए पूर्णकालिक काम करना चाहते हैं। दिल्ली की बैठक में इस पर भी चर्चा की जाएगी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र भाजपा इकाई का प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को इसका सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

लोकसभा में महायुति का रहा खराब प्रदर्शन
वहीं महाराष्ट्र में लोकसभा सीटों के नतीजों की बात करें, तो सत्ताधारी महायुति के दल भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी ने 48 सीटों में मात्र 17 सीटें ही जीत सकी थी। इसमें भाजपा ने नौ, शिवसेना ने सात और एनसीपी ने सिर्फ एक सीट जीती है। वहीं विपक्ष गठबंधन महा विकास अघाड़ी जिसमें कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और शरज पवार की एनसीपी-एसपी ने 48 में से 30 सीटों पर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed