{"_id":"5bbe792e867a5528201e1123","slug":"sheroes-hangout-cafe-gets-relief-from-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीरोज हैंगआउट कैफे को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल मिली राहत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शीरोज हैंगआउट कैफे को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल मिली राहत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 11 Oct 2018 03:41 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ में छांव फाउंडेशन द्वारा एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए चलाए जा रहे शीरोज हैंगआउट कैफे को हटाने के लिए नौ महीने का वक्त दिया है। इस दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट को इस मामले का निपटारा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्ववर्ती सपा सरकार द्वारा एनजीओ छांव फाउंडेशन को दिए गए एसिड पीड़िताओं द्वारा संचालित कैफे की जगह को खाली करने का आदेश दिया था। सरकार ने जगह खाली करने के लिए 30 अक्तूबर तक की मोहलत दी थी। इस पर पीड़िताओं ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया लेकिन वहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।
विज्ञापन
पूर्व सपा सरकार ने मौखिक रूप से यह सरकारी जमीन एसिड अटैक पीड़िताओं को दी थी। इसे लेकर कोई लिखित आदेश नहीं था। पीड़िताओं का कहना है कि उनकी आजीविका कैफे पर निर्भर है। लखनऊ के गोमती नगर स्थित इस कैफे में 15 एसिड अटैक पीड़िताएं काम करती हैं।
विज्ञापन