{"_id":"5e07ef008ebc3e879937c2ed","slug":"shera-chikna-celebrating-dawood-birthday-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबईः दाऊद का जन्मदिन मनाने वाला युवक शेरा चिकना गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबईः दाऊद का जन्मदिन मनाने वाला युवक शेरा चिकना गिरफ्तार
Sun, 29 Dec 2019 05:43 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 29 Dec 2019 05:43 AM IST
विज्ञापन
दाऊद इब्राहिम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस ने डोंगरी से एक युवक को पत्रकार को धमकी देने के मामले में हिरासत में लिया है। इस युवक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के जन्मदिन मनाते हुए वीडियो शेयर किया था।
विज्ञापन
गुरुवार को दाऊद का 64वां जन्मदिन था। पुलिस ने डोंगरी में रहने वाले अजहर फिरोज मनियार उर्फ शेरा चिकना को पकड़ा है। उस पर स्थानीय पत्रकार मोहसिन शेख को धमकाने का आरोप है। मोहसिन ने दाऊद का जन्मदिन मनाने वाला वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया था और व्हाट्सएप के कई ग्रुप पर भेजा था।
विज्ञापन
शेख ने शुक्रवार को पुलिस में अजहर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि आरोपी ने दावा किया था कि यह वीडियो उसका नहीं है। मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि दाऊद भारत के लिए सबसे खतरनाक आतंकवादी है और उसे वैश्विक स्तर का आतंकवादी घोषित किया गया है। वह 1993 के मुंबई सीरियल धमाके का मास्टरमाइंड है, जिसमें 258 से ज्यादा लोग मारे गए थे। दाऊद, पाकिस्तान के कराची में रहता है।
वह ड्रग्स और हथियारों की तस्करी, आतंक के वित्तपोषण, नकली भारतीय मुद्रा नोटों की तस्करी में शामिल बताया जाता है। मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय बर्वे ने मिड डे को बताया कि क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है और इस पर कार्रवाई की जाएगी।
वह पाकिस्तान में बैठकर ही भारत के खिलाफ साजिश रचते रहता है। भारत सरकार लंबे समय से उसके खोज में लगी है।