फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sheikh hasina will be back in bangladesh once democracy restored son sajeeb wajed statement

Bangladesh: हालात ठीक होने पर बांग्लादेश लौट सकती हैं शेख हसीना, बेटे जॉय बोले- अपने लोगों को नहीं छोड़ेंगे

Thu, 08 Aug 2024 03:51 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 08 Aug 2024 03:51 PM IST
सार

सजीब वाजेद जॉय ने कहा कि 'हां, यह सच है कि मैंने कहा था कि वह बांग्लादेश वापस नहीं लौटेंगी, लेकिन देश भर में हमारे नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं पर लगातार हमलों के बाद पिछले दो दिनों में बहुत कुछ बदल गया है।'

विज्ञापन
sheikh hasina will be back in bangladesh once democracy restored son sajeeb wajed statement
शेख हसीना - फोटो : एएनआई

विस्तार

शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में लोकतंत्र की बहाली के बाद शेख हसीना वापस लौटेंगी। सजीब ने बांग्लादेश में जारी हिंसा और अराजकता के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को जिम्मेदार ठहराया। जॉय ने कहा कि शेख हसीना निश्चित रूप से बांग्लादेश वापस लौटेंगी, लेकिन अभी ये तय नहीं है कि वह सक्रिय राजनेता के तौर पर लौटेंगी या फिर राजनीति से सेवानिवृत्ति के बाद। 
विज्ञापन


'अपने लोगों और पार्टी नेताओं को नहीं छोड़ेंगे'
सजीब ने कहा कि शेख मुजीब के परिवार के सदस्य न तो अपने लोगों को छोड़ेंगे और न ही संकटग्रस्त आवामी लीग को। सजीब ने अपनी मां की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और बांग्लादेश में लोकतंत्र की बहाली के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आम राय बनाने के लिए भारत से दबाव बनाने की अपील की। गौरतलब है कि सजीब वाजेद ने अपने हालिया बयान में कहा था कि शेख हसीना बांग्लादेश वापस नहीं लौटेंगी। हालांकि अब सजीब ने उसके उलट बयान दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



सजीब वाजेद जॉय ने कहा कि 'हां, यह सच है कि मैंने कहा था कि वह बांग्लादेश वापस नहीं लौटेंगी, लेकिन देश भर में हमारे नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं पर लगातार हमलों के बाद पिछले दो दिनों में बहुत कुछ बदल गया है। अब हम अपने लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जो भी करना होगा, करेंगे; हम उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे। अवामी लीग बांग्लादेश की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है, इसलिए हम अपने लोगों से दूर नहीं जा सकते। लोकतंत्र बहाल होने के बाद वह निश्चित रूप से बांग्लादेश वापस आएगी।'


'बांग्लादेश की राजनीति से आवामी लीग को बाहर नहीं कर सकते'
शेख हसीना के बेटे सजीब ने बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनने का साथ ही कानून व्यवस्था बहाल करने की अपील की। साथ ही उम्मीद जताई कि देश में लोकतंत्र बहाल होगा और नए चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि देश अराजकता की तरफ बढ़ रहा है और दूसरा अफगानिस्तान बनने की राह पर है। उन्होंने कहा, 'आप बांग्लादेश की राजनीति से अवामी लीग को कभी बाहर नहीं कर सकते। उनके (मोहम्मद यूनुस) व्यक्तिगत विचार चाहे जो भी हों, उन्होंने कहा है कि वह एकता की सरकार चाहते हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं तथा अतीत की गलतियों को भविष्य पर हावी नहीं होने देना चाहते। मुझे उम्मीद है कि वह अपने वचन पर कायम रहेंगे।'

नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस गुरुवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने वाले हैं। उनके और उनकी बहन साइमा वाजेद के राजनीति में आने के सवाल पर सजीब ने टिप्पणी से इनकार कर दिया। जॉय ने कहा कि 'वह बांग्लादेश को पूर्ण अराजकता से बचाने के लिए जो भी करना होगा, करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed