{"_id":"6204ad77a9b6c215ba7ee16c","slug":"sheena-bora-murder-case-indrani-mukerjea-files-a-bail-plea-in-supreme-court-the-matter-adjourned-for-monday-14th-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीना बोरा हत्याकांड: इंद्राणी मुखर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की जमानत याचिका, 14 फरवरी को होगी सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शीना बोरा हत्याकांड: इंद्राणी मुखर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की जमानत याचिका, 14 फरवरी को होगी सुनवाई
Thu, 10 Feb 2022 11:45 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:45 AM IST
सार
अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में सजा काट रहीं इंद्राणी ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि एक पूर्व महिला पुलिस अधिकारी आशा कोरके ने कश्मीर में शीना बोरा से मुलाकात की है।
विज्ञापन
इंद्राणी मुखर्जी(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
शीना बोरा हत्याकांड मामले में सीबीआई की विशेष अदालत की न्यायिक हिरासत में चल रहीं इंद्राणी मुखर्जी ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। हालांकि आदेश की प्रति नहीं मिलने के कारण सुनवाई 14 फरवरी तक के लिए टाल दी गई है। बता दें कि इससे पहले इंद्राणी मुखर्जी को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत नहीं मिल सकी थी। गौरतलब है कि इंद्राणी मुखर्जी अगस्त 2015 में गिरफ्तार किए जाने के बाद से मुंबई के भाईखला महिला कारागार में बंद है। इससे पहले विशेष सीबीआई अदालत ने इंद्राणी को जमानत देने से कई बार मना कर दिया। बता दें कि सीबीआई 2012 से इस मामले की जांच कर रही है। इंद्राणी मुखर्जी पर अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या का आरोप है।
विज्ञापन
बेटी की हत्या के बाद शव को दफनाने का आरोप
24 अप्रैल 2012 को अपनी बेटी शीना की हत्या करने के आरोप में मुखर्जी का ट्रायल चल रहा है। उन्हें खार पुलिस ने 25 अगस्त 2015 को गिरफ्तार किया था और वह सितंबर 2015 से बायकुला जेल में बंद है। इंद्राणी पर आरोप था कि उन्होंने मुंबई के बांद्रा में अपनी बेटी शीना की गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को रायगढ़ जिले में दफना दिया था। जांच एजेंसियों का दावा था कि शीना बोरा के अवशेष भी मिले हैं।
विज्ञापन
इंद्राणी ने बेटी को क्यों दी मौत
पुलिस के मुताबिक, इंद्राणी और शीना के बीच संबंध अच्छे नहीं थे, शीना बोरा इंद्राणी के पहले पति की संतान थी, इंद्राणी शीना के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे। इंद्राणी ने शीना को मारने के लिए अपने ड्राइवर के साथ साजिश रची। 2 मई 2012 में इंद्राणी ने शीना को बांद्रा में मिलने के लिए बुलाया। फिर उसे कार में बैठाया। कार में ड्राइवर श्याम राय के अलावा एक शख्स और थाय़ इसके बाद कार में ही शीना की गला दबा कर हत्या कर दी गई। इंद्राणी ने ड्राइवर मनोहर राय को लाश ठिकाना लगाने को कहा। ड्राइवर राय लाश को मुंबई से 100 किलोमीटर दूर रायगढ़ के जंगल में लेकर पहुंचा। पहले तो उसने जलाने की कोशिश की, लेकिन फिर बाद में उसे दफना दिया।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने इंद्राणी के पति पीटर मुखर्जी और बेटे राहुल से भी पूछताछ की। बाद में पीटर को गिरफ्तार कर लिया गया। पीटर मुखर्जी भारतीय टीवी इंड्रस्टी का जाना पहचाना नाम है। पीटर ने 2002 में इंद्राणी से शादी की थी।पीटर की यह दूसरी शादी थी। इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना को भी कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया था
इस तरह से मुंबई पुलिस पहुंची तह तक
मुंबई पुलिस इस हत्याकांड की तह तक पहुंचना चाह रही थी, लिहाजा पुलिस ने श्याम मनोहर राय से पूछताछ शुरू की। राय ने पुलिस के सामने सच-सच बोलना शुरू किया। मनोहर राय ने बताया कि कुछ वक्त पहले वह पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी का ड्राइवर था। इंद्राणी के कहने पर ही उसने शीना बोरा को गला दबाकर हत्या कर दी, इतना ही नहीं किसी को इस बारे में पता ना चले इसलिए लाश रायगढ़ के जंगल में दफना दिया
इसी खुलासे के बाद मुंबई पुलिस ने इंद्राणी मुखर्जी को मुंबई में उसके घर से गिरफ्तार किया। इंद्राणी मुखर्जी अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करती रही बल्कि यही कहती रही कि शीना उसकी बहन है और तीन साल से अमेरिका में रह रही है। लेकिन मुंबई पुलिस ने जब श्याम मनोहर राय और उसका सामना कराया तो वो बेटी की हत्या करने की बात कबूल कर ली।