फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   She had to call the Police I am commit suicide

युवती ने एसपी को किया फोन, केरला एक्सप्रेस में कर रही हूं आत्महत्या

Thu, 14 Jul 2016 03:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Thu, 14 Jul 2016 03:48 AM IST
विज्ञापन
She had to call the Police I am commit suicide
एक युवती ने केरला एक्सप्रेस में आत्महत्या करने के संबंध में फोन कर भोपाल से मथुरा तक सनसनी फैला दी। मथुरा तक के सभी स्टेशनों पर केरला एक्सप्रेस को चेक किया गया लेकिन युवती नहीं मिली। मथुरा में जाकर उसे पकड़ा जा सका। 
विज्ञापन


भोपाल के दशहरा मैदान निवासी एक युवती ने बुधवार की सुबह डबरा एसपी को फोन किया कि वह केरला एक्सप्रेस के बी-4 कोच में सफर कर रही है। अपने प्रेमी के किसी और युवती के शादी करने की वजह से परेशान होकर आत्महत्या कर रही है।
विज्ञापन


उसने काफी संख्या में नींद की गोलियां खा ली हैं। नंबर के आधार पर जानकारी की गई तो पता चला कि इस युवती ने भोपाल में एक व्यक्ति के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहां से युवती का फोटो भी मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डबरा पुलिस ने ग्वालियर जीआरपी कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। ग्वालियर में ट्रेन के बी-4 कोच में युवती की तलाश की, लेकिन युवती नहीं मिली। मथुरा आने तक रास्ते के सभी स्टेशनों पर ट्रेन में युवती की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली। 

मथुरा जीआरपी और आरपीएफ ने भी केरला एक्सप्रेस को जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अटेंड किया। यहां बी-4 कोच में युवती को देखा गया, लेकिन वह नहीं मिली। अभी ट्रेन जाने ही वाली थी कि आरपीएफ की महिला पुलिसकर्मियों ने उस युवती को स्टेशन पर देखा। आरपीएफ उसे थाने ले आई। यहां अभी पूछताछ शुरू ही की गई थी कि युवती बेहोश हो गई। जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।


जीआरपी प्रभारी निरीक्षक पूरन सिंह चौहान के अनुसार भोपाल पुलिस ने बताया है कि युवती ने अपने पुरुष मित्र पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। युवती अपने प्रेमी के किसी और युवती से शादी करने से परेशान है। युवती को लेने के लिए भोपाल से पुलिस की टीम आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed