फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shatrughan sinha said on opposition unity clarity in who must stop to become pm lok sabha election

Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष को पता होना चाहिए, किसे पीएम नहीं बनने देना है

Thu, 23 Feb 2023 10:26 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 23 Feb 2023 10:26 AM IST
सार

बीजेपी और प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि मेरे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन खत्म हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा 'वन मैन शो और टू मैन आर्मी' हो गई है।

विज्ञापन
shatrughan sinha said on opposition unity clarity in who must stop to become pm lok sabha election
शत्रुघ्न सिन्हा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी पार्टियां बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने की कोशिशों में जुटी हैं। हालांकि अभी तक बात नहीं बन पा रही है। अब इसे लेकर टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम लंबे समय से ये बातें सुन रहे हैं कि कौन अगला नेता होगा। जब नेहरू प्रधानमंत्री थे, तब भी लोग ऐसे ही सवाल करते थे लेकिन ये सब बेबुनियाद बातें हैं। अहम बात ये है कि किसे प्रधानमंत्री बनने से रोकना है, इसे लेकर स्पष्टता होनी चाहिए। 

विज्ञापन


अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पार्टी टीएमसी की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ की और उन्हें जांची परखी नेता बताया। सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में गेम चेंजर साबित होंगी। बीजेपी और प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि मेरे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन खत्म हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा 'वन मैन शो और टू मैन आर्मी' हो गई है। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा लंबे समय तक भाजपा के साथ जुड़े रहे और केंद्र में मंत्री भी रहे लेकिन चार साल पहले उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 
विज्ञापन


सिन्हा दो बार बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से दो बार सांसद रहे लेकिन भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने के बाद तीसरी बार पटना साहिब लोकसभा सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बाद में वह कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में चले गए थे। जहां वह फिलहाल आसनसोल सीट से लोकसभा सांसद हैं। शत्रुघ्न सिन्हा राहुल गांधी को काबिल नेता मानते हैं लेकिन उनका कहना है कि विपक्ष का नेतृत्व कौन नेता करेगा, इस पर चर्चा होनी चाहिए। टीएमसी सांसद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी तारीफ की लेकिन कहा कि वह खुद ही प्रधानमंत्री पद की रेस से अलग हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिन्हा ने तेजस्वी यादव के बिहार का मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो बेचारे तेजस्वी को क्या दिक्कत हो सकती है? जो भी लोकप्रिय है, वह राजनीति में आगे बढ़ सकता है। शिवसेना विवाद पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अभी खेल शुरू हुआ है और सुप्रीम कोर्ट ही इस मामले में न्याय करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed