फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shatrughan Sinha join Yashwant Sinha Rashtra Manch

बागी हुए भाजपा के दो शीर्ष नेता, बनाया नया राजनीतिक मोर्चा, कई और बड़े नाम जुड़े

Tue, 30 Jan 2018 07:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Jan 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha join Yashwant Sinha Rashtra Manch

जहां एक ओर राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता शरद पवार सभी विपक्षी दलों को एक करने में जुटे हुए हैं, वहीं मंगलवार को भाजपा नेता यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा ने विपक्षी दलों के साथ मिलकर एक नया राजनीतिक मोर्चा राष्ट्र मंच बना लिया है।

विज्ञापन


यशवंत सिन्हा ने कहा कि यह मंच विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन करने के लिए खड़ा किया है चाहे फिर नीतियां केंद्र सरकार की हों या राज्य सरकार की। हाल ही में किसानों के मामले पर उन्होंने महाराष्ट्र के अकोला में आंदोलन किया और तभी खत्म किया जब मुख्यमंत्री ने उनकी सारी मांगे मान ली। बुधवार को ऐसा ही एक आंदोलन वे मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से पूछे जाने पर क्या वे सरकार की नीतियों से संतुष्ट नहीं हैं, उनका कहना था यदि उन्हें पार्टी पर बोलने का मौका दिया गया होता तो वे इस मंच पर क्यों आते।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नाराजगी जाहिर की कि संसद का बजट सत्र धीरे-धीरे घटाकर सिर्फ 5 दिनों का कर दिया गया है। इसी तरह 3 दिन तक चलने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी अब सिर्फ आधे दिन में ही खत्म हो जाती है। उन्होंने कहा कि वहां उन्हीं लोगों को बोलने दिया जाता है जो वही बोलते हैं जो पार्टी नेतृत्व सुनना चाहता है।

यशवंत सिन्हा ने बताया महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर क्यों बनाया 'राष्‍ट्र मंच'

Shatrughan Sinha join Yashwant Sinha Rashtra Manch

यशवंत सिन्हा ने कहा कि वह इस मंच को उसी दिन शुरू कर रहे हैं जिस दिन 70 वर्ष पहले महात्मा गांधी की हत्या हुई थी। उन्होंने कहा कि उस समय की तरह ही आज भी लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाएं खतरे में हैं।

मौजूदा सरकार ने किसानों को भिखारी बना दिया है और वह अपनी सुविधानुसार आंकड़े जुटा लेती है। सरकार खाद्यान्न पर आयात शुल्क तब बढ़ाती है जब किसान अपनी फसल बाजार में औने पौने दाम पर बेच चुका होता है।

वहीं इसी मोर्चे से जुड़े तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय रेल राज्यमंत्री दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि किसान मोर्चा का गठन भी इसी तरह चंद लोगों द्वारा किया गया था लेकिन धीरे-धीरे वह एक देशव्यापी आंदोलन बना और राजनीतिक दल में बदल गया।

उनके अलावा इस कार्यक्रम में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री सुरेश मेहता, आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन, सोमपाल शास्त्री, पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी, मोहम्मद अदीब, पवन वर्मा, जयंत चौधरी और बिहार के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed