फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor reacts to Farooq Abdullah's statement on Operation Sindoor, expresses concern over terrorism

Tharoor: 'जम्मू-कश्मीर से ही शुरू हुआ...', आतंकवाद पर फारूक अब्दुल्ला के बयान पर शशि थरूर ने दी प्रतिक्रिया

Sun, 16 Nov 2025 11:16 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 16 Nov 2025 11:16 AM IST
सार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने जेकेएनसी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के ऑपरेशन सिंदूर वाले बयान पर प्रतिक्रया दी है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर मामले में जांच जारी होने के चलते नतीजों पर अनुमान लगाने से बचने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने और केरल में आरएसएस कार्यकर्ता के आत्महत्या के मामले में भी प्रतिक्रिया दी। आइए जानते है कि थरूर ने क्या-क्या कहा?

विज्ञापन
Shashi Tharoor reacts to Farooq Abdullah's statement on Operation Sindoor, expresses concern over terrorism
कांग्रेस सांसद शशि थरूर - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (जेकेएनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद एक गंभीर समस्या है, जो पिछले 30 वर्षों से हमारे देश में मौजूद है। कुछ मायनों में, यह 1989-1990 में जम्मू-कश्मीर से शुरू हुआ था और फिर वहां से यह लगातार बढ़ता गया फिर मुंबई, पुणे, दिल्ली तक फैल गया है। इस दौरान थरूर ने इस बात पर भी जोर दिया ऑपरेशन सिंदूर और इस पूरे मामले में जांच अभी चल रही है, इसलिए इसके नतीजे पर अनुमान लगाना सही नहीं है।

बता दें कि ये पूरा मामला तब शूरू हुआ जब जेकेएनसी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी कोई घटना फिर नहीं होगी। इस ऑपरेशन में उनके 18 लोग मारे गए और सीमा की सुरक्षा कमजोर हुई। उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बात को याद दिलाया कि दोस्तों को बदला जा सकता है, लेकिन पड़ोसी नहीं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ISRO: अंतरिक्षयान उत्पादन बढ़ाकर तीन गुना करेगा इसरो, इस साल सात और प्रक्षेपण करने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


थरूर ने दिया जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर
फारूक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर ने कहा कि हमें पहले अपनी जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। इसके साथ ही यह देखना जरूरी है कि घटना क्यों हुई और भविष्य में इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। अंत में थरूर ने इस बात पर भी जोर दिया कि आतंकवाद को कड़े तरीके से रोकना जरूरी है, लेकिन देश के विकास के बड़े लक्ष्य को नहीं भूलना चाहिए।


रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने पर क्यो बोल थरूर?
इसके साथ ही कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने और परिवार से दूरी बनाने के फैसले पर वह टिप्पणी नहीं करना चाहते। थरूर ने बताया कि उन्होंने बिहार में चुनाव प्रचार नहीं किया और वहां की जमीन की वास्तविकता नहीं देखी। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद सभी को यह समझना चाहिए कि क्या गलत हुआ और मुद्दे क्या थे, ताकि सही निष्कर्ष निकाले जा सकें।

ये भी पढ़ें:- बिहार में कैसे हारा जनसुराज?: विकास-रोजगार के संदेश से लेकर जंगलराज के डर तक, जानें क्या-क्या बोले प्रवक्ता

केरल में कार्यकर्ता के आत्महत्या मामले में भी बोले थरूर
इसके साथ ही केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की कथित आत्महत्या के मामले पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पुलिस को तुरंत मामले की जांच करनी चाहिए। उन्होंने भाजपा के नेताओं से भी कहा कि अपनी पार्टी में क्या गलत हो रहा है, इसकी जांच करें। थरूर ने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है और किसी भी हालत में इसे राजनीति का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और आशा जताई कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा पूरी तरह से जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed