{"_id":"68daac7647ca40a3410b2c05","slug":"shashi-tharoor-flags-concerns-over-ai-express-plans-to-curtail-kerala-flights-news-in-hindi-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"AI Express: केरल के लिए कम फ्लाइट्स चलाएगा एअर इंडिया एक्सप्रेस, शशि थरूर ने जताई चिंता; जानें किसे लिखा पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
AI Express: केरल के लिए कम फ्लाइट्स चलाएगा एअर इंडिया एक्सप्रेस, शशि थरूर ने जताई चिंता; जानें किसे लिखा पत्र
Mon, 29 Sep 2025 09:28 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 29 Sep 2025 09:28 PM IST
सार
Shashi Tharoor Concerns Over AI Express Plans: अपने सोशल मीडिया पोस्ट में शशि थरूर ने टाटा समूह को टैग करते हुए लिखा, 'मैंने पहले एयर इंडिया को अपनी पसंदीदा एयरलाइन कहा था, लेकिन जब हालात बदलते हैं, तो राय भी बदल सकती है। उम्मीद है कि सभी संबंधित लोग इस मुद्दे को गंभीरता से लेंगे।'
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस की योजना पर थरूर चिंतित
- फोटो : ANI
विस्तार
लोकसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोमवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से केरल के कई शहरों को जोड़ने वाली उड़ानों की संख्या घटाने की योजना पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि एअर इंडिया को 'केरल को बाद में सोचने वाली जगह' मानना बंद करना चाहिए। एअर इंडिया एक्सप्रेस, टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया की कम लागत वाली शाखा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Ladakh Violence: लद्दाख पर संवाद को लेकर सरकार ने दिया आश्वासन, कहा- LAB और KDA से बातचीत जारी रखेगी केंद्र
'एयर इंडिया के एमडी कैंपबेल विल्सन को पत्र लिखा'
शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैंने एयर इंडिया के एमडी कैंपबेल विल्सन को पत्र लिखा है। इसमें मैंने उन खबरों पर गहरी चिंता जताई है, जिनमें दावा किया गया है कि आने वाले सर्दी सारणी में एअर इंडिया एक्सप्रेस की कई सेवाओं को केरल के हवाई अड्डों से रद्द किया जाएगा।' उनके के अनुसार, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कोझिकोड और कन्नूर एयरपोर्ट्स से बड़ी संख्या में फ्लाइट्स अक्तूबर के अंत से मार्च तक कम की जा सकती हैं।
केरल की उड़ानों में कटौती से गंभीर असर
कांग्रेस नेता ने कहा कि केरल देश के सबसे व्यस्त विमानन केंद्रों में से एक है। यहां से खासतौर पर खाड़ी देशों के लिए बहुत ज्यादा अंतरराष्ट्रीय यात्री यातायात होता है। थरूर ने कहा, 'इस समय सेवाओं में कटौती से प्रवासी कामगारों, छात्रों, पर्यटकों और परिवारों को भारी दिक्कत होगी। इसके साथ ही यह कदम राज्य के व्यापार और पर्यटन को भी नुकसान पहुंचाएगा।' उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली से तिरुवनंतपुरम तक की देश की सबसे लंबी घरेलू फ्लाइट पर बिजनेस क्लास सेवा को हटाना पहले ही लोगों के लिए परेशानी का कारण बन चुका है। थरूर ने आगे कहा, 'अब अगर और फ्लाइट्स कम की गईं तो यह स्थिति और भी खराब होगी।'
यह भी पढ़ें - NIA: ISIS के दो आतंकियों को आठ साल की सजा, प्राचीन मंदिर के सामने किया था कार में विस्फोट
अन्य एयरलाइंस को मिलेगा फायदा
इस दौरान लोकसभा सांसद ने संकेत दिया कि अगर एयर इंडिया ने केरल की जरूरतों को नजरअंदाज करना जारी रखा, तो यात्री अन्य एयरलाइंस का रुख करेंगे। उन्होंने कहा, 'अगर एयर इंडिया ऐसे ही करता रहा, तो इंडिगो और अकासा एयर जैसी कंपनियां तैयार बैठी हैं। कई लोग बिना झिझक उन एयरलाइंस को चुन लेंगे जो हमें जरूरी ध्यान देती हैं।' थरूर ने यह भी याद दिलाया कि वह पहले एयर इंडिया के बड़े समर्थक थे। हालांकि, एयर इंडिया ग्रुप की ओर से इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि विमान नियामक डीजीसीए की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर शीतकालीन कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। यह अक्तूबर के अंत से मार्च तक लागू रहता है।
विज्ञापन
I have written to @airindia MD Campbell Wilson to express my deep concern over reports of large-scale
विज्ञापन
cancellations of @airindiaexpress services from Kerala's airports in the
forthcoming winter schedule. According to widely-circulated media
accounts, a significant number of… — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) September 29, 2025