{"_id":"64056345b0e52afd1a0645d4","slug":"shashi-tharoor-epic-reply-to-nagaland-girl-video-viral-on-internet-said-choose-parents-wisely-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: नगालैंड की महिला के सवाल पर शशि थरूर बोले- समझदारी से चुनें अपने माता-पिता! खूब लगे ठहाके","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Video: नगालैंड की महिला के सवाल पर शशि थरूर बोले- समझदारी से चुनें अपने माता-पिता! खूब लगे ठहाके
Mon, 06 Mar 2023 09:58 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 06 Mar 2023 09:58 AM IST
सार
थरूर ने कहा कि 'कुछ चीजों में आप कुछ नहीं कर सकते और कुछ चीजों से आप अपने आप को बदल सकते हैं। आप किस तरह दिखते हैं, यह पूरी तरह से आपको जीन्स पर निर्भर करता है , इसके अलावा अन्य चीजों पर आपको काम करना चाहिए। खासकर किताबें पढ़नी चाहिए।
विज्ञापन
शशि थरूर
- फोटो : facebook.com/ShashiTharoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता शशि थरूर किसी ना किसी कारण से मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। अब एक बार फिर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। जिसमें नगालैंड की एक महिला ने शशि थरूर से पूछा कि वह इतने स्मार्ट और समझदार कैसे हैं तो शशि थरूर ने जो जवाब दिया, उस पर लोग खूब हंसे। शशि थरूर ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है।
विज्ञापन
क्या है मामला
दरअसल हाल ही में शशि थरूर ने नगालैंड में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान एक महिला ने शशि थरूर को बताया कि वह उनकी बहुत बड़ी फैन है। इसके बाद महिला ने थरूर से पूछा कि 'आप इतने सुंदर और करिश्माई होने के साथ ही इतने बुद्धिमान भी कैसे हैं? कृप्या इसका राज बताइए।' महिला के इस सवाल पर शशि थरूर समेत सभी दर्शक हंस पड़े।
विज्ञापन
इसके जवाब में शशि थरूर ने कहा कि 'आपके सवाल पर मैं इतना ही कह सकता हूं कि कुछ चीजों में आप कुछ नहीं कर सकते और कुछ चीजों से आप अपने आप को बदल सकते हैं। आप किस तरह दिखते हैं, यह पूरी तरह से आपको जीन्स पर निर्भर करता है तो मैं ये ही कह सकता हूं कि अपने मां-बाप को समझदारी से चुनें!' शशि थरूर की इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।
विज्ञापन
A 2-minute sidelight from my recent visit to Nagaland seems to be going around on @WhatsApp: here it is! https://t.co/1Eatgjv7W6
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) March 6, 2023
इसके बाद थरूर ने कहा कि 'आप कैसे दिखते हैं, इसके अलावा अन्य चीजों पर आपको काम करना चाहिए। खासकर किताबें पढ़नी चाहिए। जैसा कि मैं पहले बता चुका हूं कि मुझे बचपन से ही पढ़ने का शौक रहा है। इस वजह से मैंने बहुत किताबें पढ़ी हैं। इस वजह से जो मैं पढ़ता हूं वो मुझे याद रहता है। मैं ये बात गर्व से कह सकता हूं कि अजनबी लोगों के सामने बोलने में शुरुआत में मुझे भी परेशानी होती थी लेकिन जब आप बार-बार ऐसा करते हैं तो आपका आत्मविश्वास बढ़ जाता है। खासकर जब आप अपने विचारों को लेकर स्पष्ट होते हैं तो आप उन्हें बेहतर तरीके से लोगों के सामने रख पाते हैं लेकिन इसके लिए आपको अभ्यास करना पड़ेगा।'
ये भी पढ़ें- Shashi Tharoor: थरूर ने सरकारी वेबसाइट पर खामियों को किया उजागर, हिंदी राष्ट्रवादियों को दी सीखने की नसीहत
थरूर ने ये भी कहा कि 'घर में आईने के सामने बोलने से ज्यादा कुछ नहीं होता आपको लोगों के सामने बोलना पड़ेगा। जब लोग आपकी बात पर प्रतिक्रिया देंगे, तभी आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कई बार आप अच्छा भी नहीं करेंगे लेकिन आप ऐसे ही सीखेंगे। इस तरह कुछ चीजों को आप मेहनत करके सीखते हैं और कुछ चीजों के लिए भगवान को शुक्रिया कहना होता है।'