फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor exposes flaws in government website advises Hindi nationalists to learn

Shashi Tharoor: थरूर ने सरकारी वेबसाइट पर खामियों को किया उजागर, हिंदी राष्ट्रवादियों को दी सीखने की नसीहत

Sun, 29 Jan 2023 10:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 29 Jan 2023 10:38 PM IST
सार

तिरुवनंतपुरम सांसद थरूर ने अपने ट्वीट में केंद्र सरकार द्वारा संचाचिल मायगव डॉट इन (mygov.in) में दो राज्यों के नाम की स्पेलिंग गलत होने का जिक्र किया है। थरूर ने साथ ही सही नाम सीखने की भी सलाह दी है। 

विज्ञापन
Shashi Tharoor exposes flaws in government website advises Hindi nationalists to learn
शशि थरूर - फोटो : facebook.com/ShashiTharoor

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर अपनी उम्दा अंग्रेजी के लिए चर्चित हैं। कई बार वह ऐसे-ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जिनका अर्थ ढूंढने के लिए पढ़े-लिखे लोगों को भी अच्छी खासी मेहनत करनी पड़ जाती है है। इस बार उन्होंने केंद्र सरकार की वेबसाइट में प्रकाशित खामियों को उजागर किया है। 

विज्ञापन


तिरुवनंतपुरम सांसद ने अपने ट्वीट में केंद्र सरकार द्वारा संचाचिल मायगव डॉट इन (mygov.in) में दो राज्यों के नाम की स्पेलिंग गलत होने का जिक्र किया है। थरूर ने साथ ही सही नाम सीखने की भी सलाह दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, हम सक्षी दक्षिण भारतीय आभारी रहेंगे, अगर मायगव डॉट इन को संचालित करने वाले हिंदी राष्ट्रवादी हमारे राज्यों के नाम सीखने का कष्ट करें। पोस्ट के साथ उन्होंने एक स्क्रीनशॉट को जोड़ा है, जिसमें केरल और तमिलनाडु की गलत स्पेलिंग लिखी गई है। इसमें तमिलनाडु की जगह 'तमिल नायडू' और केरल की जगह 'केरेला' लिखा हुआ है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

थरूर की ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 4 लाख  27 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही एक हजार लोगों ने इसे रिट्वीट किया है। जबकि सात हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया और पांच सौ से ज्याद कमेंट्स आए हैं। इस वेबसाइट को सरकार ने 2014 में लॉन्च किया था, ताकि देश के शासन में नागरिकों की भागीदारी को बढ़ाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed