फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharda scam: Bengal governments eyebrow raised over petition against IPS officer Rajiv Kumar

शारदा घोटाला: आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार के खिलाफ याचिका पर बंगाल सरकार की भौंहें तनीं

Wed, 24 Feb 2021 01:50 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 24 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Sharda scam: Bengal governments eyebrow raised over petition against IPS officer Rajiv Kumar
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई

पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष राज्य में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले शारदा चिट फंड घोटाला मामले में आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार के खिलाफ अवमानना याचिका को पुनर्जीवित करने पर सवाल उठाया।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जस्टिस एस अब्दुल नजीर की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष कहा कि सीबीआई राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पुराने मामले को खोल रही है।
विज्ञापन


इस पर सीबीआई की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि अवमानना मामला हमेशा जीवित रहता है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई दो हफ्ते के लिए टाल दी। सीबीआई ने राजीव कुमार को कस्टडी में लेकर पूछताछ करने के लिए उनकी जमानत रद्द करने की गुहार लगाई है। सीबीआई का कहना है कि पूछताछ के दौरान आईपीएस अधिकारी भागते फिर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed