{"_id":"5b1c30324f1c1bf67a8b45df","slug":"sharad-pawar-written-letter-to-pm-modi-expresses-objection-to-the-cane-package","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम को पत्र लिखकर शरद पवार ने जताई गन्ना पैकेज पर आपत्ति, 7000 करोड़ का पैकेज सिर्फ 4047 करोड़ का","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम को पत्र लिखकर शरद पवार ने जताई गन्ना पैकेज पर आपत्ति, 7000 करोड़ का पैकेज सिर्फ 4047 करोड़ का
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
शरद पवार
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना किसानों के लिए घोषित किए गए पैकेज पर एनसीपी प्रमुख और राज्यसभा सांसद शरद पवार ने आपत्ति जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में पवार ने केंद्र की तरफ से घोषित पैकेज को 8500 करोड़ रुपये और आधिकारिक तौर पर 7000 करोड़ रुपये का बताने पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि वास्तव में ये पैकेज 4047 करोड़ रुपये का ही बैठता है।
उच्च सदन के सांसद पवार ने पत्र में गन्ना मिलों पर बकाया को लेकर चिंता जताते हुए कहा है कि सरकार को गंभीर कदम उठाने चाहिए। उन्होंने पत्र में कई सुझाव भी दिए हैं। हालांकि मुख्य तौर पर उन्होंने हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक के बाद घोषित पैकेज राशि के आंकड़ों पर आपत्ति जताई है।
उन्होंने कहा है कि कुल पैकेज महज 4047 करोड़ रुपये का है, जिसमें पिछली कैबिनेट में घोषित 1540 करोड़ रुपये मिलों के जरिए किसानों को खाते में पहुंचाने का फैसला भी शामिल है। जबकि हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक के बाद प्रेसवार्ता में इसे 8500 करोड़ रुपये और बाद में जारी आधिकारिक बयान में 7000 करोड़ रुपये बताया गया, जो पूरी तरह से गलत है।