{"_id":"66c6e434a7ec02a10c0938eb","slug":"sharad-pawar-backs-candidates-demanding-postponement-of-mpsc-exam-news-in-hindi-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: MPSC परीक्षा को स्थगित करने की मांग पर शरद पवार का छात्रों को समर्थन, शिंदे सरकार को दी चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: MPSC परीक्षा को स्थगित करने की मांग पर शरद पवार का छात्रों को समर्थन, शिंदे सरकार को दी चेतावनी
Thu, 22 Aug 2024 12:52 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 22 Aug 2024 12:52 PM IST
सार
राकांपा-एसपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि एमपीएससी परीक्षा देने वाले छात्रों के हितों पर विचार करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन
शरद पवार।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राकांपा-एसपी प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र में 25 अगस्त को होने वाली एमपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित करने की मांग को लेकर पुणे में प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों का पक्ष लिया। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी भी दी कि अगर उन्होंने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया तो वे (शरद पवार) प्रदर्शन में शामिल हो जाएंगे। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की तैयारी करने वाले कई उम्मीदवारों ने प्ररांभिक परीक्षा की तारीख बदलने की मांग को लेकर मंगलवार रात से ही प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल, एमपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की तारीख बैंकिंग परीक्षा से टकरा रही है।
राकांपा-एसपी नेता रोहित पवार भी इस आंदोलन में शामिल हो गए और प्रदर्शन कर रहे उम्मीवारों के साथ बैठे हैं। प्रदर्शनकारी यह भी मांग कर रहे हैं कि कृषि विभाग के 258 पदों पर चयन भी एमपीएससी परीक्षा के आधार पर हो। राकांपा-एसपी प्रमुख शरद पवार ने इसे लेकर बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी किया।
शरद पवार ने कहा, "एमपीएससी परीक्षा देने वाले छात्रों के हितों पर विचार करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। कल तक अगर सरकार ने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया तो मैं प्रदर्शन वाले स्थान पर जाऊंगा और छात्रों को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन में हिस्सा लूंगा।"
विज्ञापन
एक एमपीएससी उम्मीदवार ने कहा कि वह चाहते हैं कि कृषि विभाग के 258 पदों को एमपीएससी के दायरे में लाया जाए। प्रदर्शन कर रहे एक छात्र ने कहा, "25 अगस्त को होने वाली एमपीएससी परीक्षा की तारीख बैंकिंग परीक्षा से ओवरलैप कर रही है। ऐसे में एमपीएससी परीक्षा को स्थगित करनी चाहिए, क्योंकि कई छात्रों ने दोनों के लिए आवेदन किया है। ऐसे में उनके लिए यह संभव नहीं है कि वे दोनों परीक्षा में बैठ सकें।"

पुण्यात एमपीएससीच्या विद्यार्थ्यांनी पुकारलेल्या आंदोलनासंदर्भात विद्यार्थ्यांच्या हिताचा विचार करणं सरकारचं कर्तव्य आहे. परंतु सत्ताधारी याला गांभीर्याने घेताना दिसत नाहीत. उद्यापर्यंत यावर सरकारने योग्य भूमिका स्पष्ट केली नाही तर पुण्याच्या आंदोलनस्थळी मी स्वतः आंदोलनात सहभागी…
— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) August 21, 2024
एक एमपीएससी उम्मीदवार ने कहा कि वह चाहते हैं कि कृषि विभाग के 258 पदों को एमपीएससी के दायरे में लाया जाए। प्रदर्शन कर रहे एक छात्र ने कहा, "25 अगस्त को होने वाली एमपीएससी परीक्षा की तारीख बैंकिंग परीक्षा से ओवरलैप कर रही है। ऐसे में एमपीएससी परीक्षा को स्थगित करनी चाहिए, क्योंकि कई छात्रों ने दोनों के लिए आवेदन किया है। ऐसे में उनके लिए यह संभव नहीं है कि वे दोनों परीक्षा में बैठ सकें।"
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन